लाइव न्यूज़ :

धारा 370 के हटने से किसी को फायदा नहीं हुआ, भाजपा इसका राजनीतिक इस्तेमाल करती हैः संजय राउत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2023 10:56 IST

पंजाब में खालिस्तान का मुद्दे का जिक्र करते हुए संजय राउत ने कहा कि पंजाब में फिर से खालिस्तान के नारे की घटना जो सामने आती है वो भी देश के लिए ठीक नहीं है। इसमें केवल राज्य की ही नहीं बल्कि केंद्र की भी जिम्मेदारी है। 

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने कहा कि धारा 370 के हटने से किसी को फायदा नहीं हुआ है।जब भी कोई कश्मीरी पंडित मरता है तो BJP उसका राजनीतिक इस्तेमाल करती हैः शिवसेना सांसद

मुंबईः शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि धारा 370 के हटने से किसी को फायदा नहीं हुआ है। सांसद इसको लेकर भाजपा की केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राउत ने कहा कि जब भी कोई कश्मीरी पंडित मरता है तो BJP उसका राजनीतिक इस्तेमाल करती है।

पंजाब में खालिस्तान का मुद्दे का जिक्र करते हुए संजय राउत ने कहा कि पंजाब में फिर से खालिस्तान के नारे की घटना जो सामने आती है वो भी देश के लिए ठीक नहीं है। इसमें केवल राज्य की ही नहीं बल्कि केंद्र की भी जिम्मेदारी है। 

संजय राउत ने शनिवार को कसबा पेठ उपचुनाव में महा विकास आघाड़ी की जीत को लेकर भी अपनी राय व्यक्ति की थी। राउत ने कहा कि सिर्फ एक झांकी है और एमवीए सहयोगी अगर एकजुट होकर चुनाव लड़ें, तो अगले साल महाराष्ट्र में 200 से अधिक विधानसभा और 40 लोकसभा सीट जीत सकते हैं।

एमवीए में राउत की पार्टी के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं। महाराष्ट्र में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उसी साल लोकसभा चुनाव भी होंगे। राज्यसभा सदस्य राउत ने पुणे में यह बात कही, जहां उन्होंने लगभग तीन दशक से भाजपा का गढ़ रहे कसबा पेठ में पार्टी के हेमंत रसाने को हराने वाले नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक रवींद्र धंगेकर से मुलाकात की। राउत ने पत्रकारों से कहा, “कसबा पेठ के समझदार मतदाताओं ने सत्ताधारी पार्टी को करारा झटका दिया है।

 

टॅग्स :संजय राउतमहाराष्ट्रजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?