लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल कोश्यारी पर हमलावर हुए संजय राउत, कहा- महाराष्ट्र में खत्म हो गई राज्यपाल पद की गरिमा

By मनाली रस्तोगी | Published: November 22, 2022 11:30 AM

संजय राउत ने राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर कहा कि हम उन्हें राज्यपाल मानने को तैयार नहीं हैं। वह एक विनम्र भाजपा कार्यकर्ता हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर कहा कि किसी भी राज्य में किसी भी राज्यपाल के खिलाफ इतना गुस्सा कभी नहीं हुआ।राउत ने कहा कि लोग हंगामा कर रहे हैं।उन्हीने कहा कि महाराष्ट्र में राज्यपाल पद की गरिमा खत्म हो गई है क्योंकि बीजेपी ने राजभवन को अपना पार्टी मुख्यालय बना लिया है।

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर शिवसेना सांसद संजय राउत मंगलवार को निशाना साधते हुए नजर आए। राउत ने कहा, "हम उन्हें राज्यपाल मानने को तैयार नहीं हैं। वह एक विनम्र भाजपा कार्यकर्ता हैं। सरकार तटस्थ है और अपने शब्दों और आचरण में गरिमा दिखाती है। लेकिन हमारी सरकार छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले या सावित्रीबाई फुले पर बोलती है, क्या उन्होंने महाराष्ट्र का मजाक बनाया है?"

संजय राउत ने राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर कहा, "किसी भी राज्य में किसी भी राज्यपाल के खिलाफ इतना गुस्सा कभी नहीं हुआ। लोग हंगामा कर रहे हैं। महाराष्ट्र में राज्यपाल पद की गरिमा खत्म हो गई है क्योंकि बीजेपी ने राजभवन को अपना पार्टी मुख्यालय बना लिया है।" उल्लेखनीय है कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र में एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में एक बयान दिया था, जिसको लेकर वो चर्चा का विषय बने हुए हैं। 

उन्होंने कहा था कि मुझे ऐसा लगता है कि अगर कोई आपसे पूछे कि आपका पसंदीदा हीरो कौन है? आपका पसंदीदा आइकॉन कौन है? तो बाहर जाने की जरूरत नहीं है। आपको यहीं महाराष्ट्र में ही मिल जाएंगे। शिवाजी पुराने युग के हैं, मैं नए युग की बात कर रहा हूं। यहीं मिल जाएंगे, डॉ आंबेडकर से लेकर नितिन गडकरी तक आपो यहीं मिल जाएंगे। 

टॅग्स :संजय राउतBJPBhagat Singh Koshyari
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNarendra Modi In Odisha: 'मेरे दिल में बहुत बड़ा दर्द होता है', ओडिशा की चुनावी सभा में बोले मोदी

भारतLok Sabha Elections 2024: "कैसरगंज में केवल एक ही मुद्दा है और वो है बृजभूषण सिंह, आरोपों से फर्क नहीं पड़ता भाजपा को जमकर वोट मिलेगा", भाजपा सांसद ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "आपका हर वोट अमेठी के विकास को नई दिशा देगा", स्मृति ईरानी ने संसदीय क्षेत्र के लोगों से वोट डालने की अपील की

भारतLok Sabha Elections 2024: ''करण भूषण सिंह गोंडा के युवाओं से जुड़े हुए हैं, हर कोई उनकी उम्मीदवारी से खुश है'', बेटे नामांकन पर बोले बृज भूषण सिंह

क्राइम अलर्टKarnataka: भाजपा विधायक अवैध खनन मामले में पुलिस को दे रहे थे 'धमकी', केस हुआ दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतMumbai Lok Sabha Elections 2024: अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर ने डाले वोट, कहा- सभी लोग करें मतदान, देखें फोटो

भारतब्लॉग: महिला की शिकायत पर इतनी राजनीति क्यों?

भारतराज कुमार सिंह का ब्लॉग: आधी आबादी के साथ राजनीतिक छल

भारतदिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी, जानिए किन रूट्स पर रहेगा असर

भारतब्लॉग: नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन बढ़ना अच्छा संकेत