लाइव न्यूज़ :

रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर बोले संजय राउत- "मुझे स्मृति ईरानी पर दया आती है कि वो..."

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 4, 2024 12:06 IST

नामांकन पत्र दाखिल करते समय राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी और उनके पति राबर्ट वाद्रा भी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट से शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।रायबरेली पिछले दो दशक से सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है।राहुल गांधी अमेठी से 15 साल तक सांसद रह चुके हैं।

नई दिल्ली: रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, "गांधी परिवार के करीबी लोग पहले भी अमेठी से चुनाव लड़ चुके हैं। बीजेपी इतनी चिंतित क्यों है?" 

उन्होंने कहा, "मुझे स्मृति ईरानी पर दया और दया आ रही है क्योंकि अब वह राहुल गांधी के पीए से हार जाएंगी। यह एक सोच-समझकर लिया गया फैसला है। केएल शर्मा कांग्रेस पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कई वर्षों तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ अमेठी में काम किया है।"

मालूम हो, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रायबरेली पिछले दो दशक से सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है। नामांकन पत्र दाखिल करते समय राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी और उनके पति राबर्ट वाद्रा भी मौजूद थे। बता दें कि राहुल गांधी अमेठी से 15 साल तक सांसद रह चुके हैं।

कांग्रेस ने अमेठी लोकसभा सीट से गांधी परिवार के करीबी किशोरी लाल शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। राहुल गांधी इस बार उस सीट से किस्मत आजमा रहे हैं जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व में उनकी मां सोनिया गांधी, दादी इंदिरा गांधी और दादा फिरोज गांधी करते रहे हैं। भाजपा ने गुरुवार को दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी से हार गए थे। 

 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024संजय राउतराहुल गांधीस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप