लाइव न्यूज़ :

संजय राउत का दावा, "एकनाथ शिंदे पहले ही सीएम बन गये होते अगर भाजपा ने गठबंधन शर्तों का सम्मान किया होता"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 11, 2022 21:36 IST

पात्रा चॉल मामले में 100 दिनों से ज्यादा की जेल काटने वाले शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि अगर भाजपा चुनाव पूर्व शिवसेना के साथ किये गठबंधन की शर्तों का सम्मान करती तो शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे एकनाथ शिंदे को पहले ही सीएम बना दिये होते।

Open in App
ठळक मुद्देपात्रा चॉल मामले में तीन महीने से ज्यादा का वक्त जेल में गुजारने वाले संजय राउत ने किया बड़ा खुलासासंजय राउत ने कहा कि साल 2019 में चुनाव के बाद ही शिवसेना एकनाथ शिंदे को सीएम बना दी होतीराउत ने कहा कि शिंदे उस समय सीएम नहीं बन पाये क्योंकि भाजपा ने गठबंधन समझौते को नहीं माना

मुंबई: शिवसेना के राज्यसभा सांसद और पात्रा चॉल मामले में लगभग 100 जेल काटकर आने वाले संजय राउत ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि अगर भाजपा ने झगड़े से पहले एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने के विषय में बात की होती तो शायद वो उसी समय मुख्यमंत्री बन गये होते।

मुंबई के ऑर्थर रोड जेल से लगभग तीन महीने से ज्यादा का वक्त बिताकर कोर्ट के आदेश पर रिहा होने वाले राउत ने कहा कि अगर चुनाव के बाद भाजपा ने सरकार बनाने से पहले उद्धव ठाकरे से बात की होती तो शिवसेना प्रमुख उस समय ही एकनाथ शिंदे को सीएम बना दिये होते।

इंडिया टुडे समूह से बात करते हुए शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के पूर्व प्रमुख संजय राउत ने कहा, "महाराष्ट्र चुनाव से पहले हमने भाजपा के साथ गठबंधन किया था। उस समय तय हुआ खा कि चुनाव में जीत के बाद सत्ता की हिस्सेदारी दोनों दलों में बराबर-बराबर होगी। हम हिंदुत्व को आगे ले जाना चाहते थे, जो हमारी भी सोच है और उनकी भी विचारधारा का मूल है।"

इसके साथ ही संजय राउत ने यह भी कहा, "हम तो उस समय एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे, जब भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का गठबंधन किया था। यह पार्टी का फैसला था और अगर भाजपा उस वक्त अपने वादे को निभाती, तो निश्चिततौर पर उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री की गद्दी पर एकनाथ शिंदे को ही बैठाते।"

संजय राउत ने भाजपा-शिवसेना में एकनाथ शिंदे को सीएम बनाने का फैसला होने पर उद्धव ठाकरे द्वारा सीएम पद की शपथ लेने पर कहा, "उद्धव ठाकरे को भाजपा के साथ गठबंधन से अलग होने के बाद अलग परिस्थितियों में सीएम बनना पड़ा, जबकि उनकी कोई बहुत इच्छा नहीं थी सीएम पद की। जब भाजपा ने बराबरी की हिस्सेदारी से इनकार कर दिया, तभी तो ठाकरे ने एनसीपी चीफ शरद पवार के साथ बात करके एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना की महाविकास अघाड़ी का निर्माण किया।"

टॅग्स :संजय राउतएकनाथ शिंदेBJPशिव सेनाउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?