लाइव न्यूज़ :

संदेशखाली मामला: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने आरोपी शाहजहां शेख के लिए मौत की सजा की मांग की, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 25, 2024 06:46 IST

संदेशखाली मामले पर पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने प्रतिक्रिया देते हुए महिलाओं के यौन उत्पीड़न और सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख के लिए मौत की सजा की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देसंदेशखाली मामले को लेकर बीजेपी हमलावर हैसुवेंदु अधिकारी ने आरोपी शाहजहां शेख के लिए मौत की सजा की मांग कीआरोपी शाहजहां शेख पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न का शिकार बनाने का आरोप है

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली मामले को लेकर बीजेपी लगातार सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर है। अब इस घटना पर  पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने प्रतिक्रिया देते हुए महिलाओं के यौन उत्पीड़न और सामूहिक बलात्कार के मुख्य आरोपी  शाहजहां शेख के लिए मौत की सजा की मांग की है।

उन्होंने कहा, सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। शाहजहां शेख को मृत्यु दंड दिया जाना चाहिए... संदेशखाली के लोग और पूरा पश्चिम बंगाल इसके लिए प्रयासरत हैं।" 

दूसरी तरफ संदेशखाली की घटना पर पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, "ऐसी घटनाओं को सामने लाया जाना चाहिए। मैं किसी पार्टी के नेता के तौर पर विरोध नहीं कर रहा हूं बल्कि एक शिक्षक और पिता के तौर पर विरोध कर रहा हूं... हर किसी को अपनी आवाज उठानी चाहिए... हम पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होने देंगे...'' 

बता दें कि पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले का एक गांव संदेशखाली लगभग एक महीने से उथल-पुथल भरे राजनीतिक तूफान में घिरा हुआ है। इस उथल-पुथल की चिंगारी 5 जनवरी को टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई छापेमारी थी।

ईडी की छापेमारी के बाद स्थानीय महिलाओं के आरोपों में वृद्धि देखी गई, जिसमें शाहजहां और उसके साथियों पर झींगा पालन के लिए जबरन जमीन हड़पने और उन्हें वर्षों तक यातना और यौन उत्पीड़न का शिकार बनाने का आरोप लगाया गया। महिलाओं ने कहा कि शाजहान की अनुपस्थिति ने उन्हें कई वर्षों से अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के बारे में बोलने की हिम्मत दी है।

हालांकि आरोपों को नकारते हुए  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को हिंसा प्रभावित संदेशखाली गांव में अशांति के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को जिम्मेदार ठहराया है। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालBJPममता बनर्जीशुभेंदु अधिकारीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो