लाइव न्यूज़ :

प्रतिबंधों पर गोवा के मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की जाएगी: विश्वजीत राणे

By भाषा | Updated: April 6, 2021 10:16 IST

Open in App

पणजी, छह अप्रैल गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए राज्य में कुछ प्रतिबंध लगाने की संभावना पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से चर्चा की जाएगी।

सावंत ने सोमवार को कहा था कि गोवा में लॉकडाउन या कर्फ्यू लागू करने की तत्काल कोई योजना नहीं है, लेकिन उनकी सरकार गोवा और पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र एवं कर्नाटक में कोविड-19 के हालात पर नजर रख रही है।

राणे ने तटवर्ती राज्य में कोविड-19 संबंधी हालात की समीक्षा के लिए सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की और बाद में मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

बैठक में कोविड-19 केंद्रों में बिस्तरों के जल्द भरने की बात पर चिंता व्यक्त की गई।

राणे ने कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उन्हें जमीनी हालात के बारे में बताया। मैं महामारी से निपटने की भावी रणनीति पर फैसला करने के लिए आज दोबारा उनसे मुलाकात करूंगा।’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में कुछ प्रतिबंध लागू करने पर चर्चा की जाएगी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गोवा में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 247 नए मामले सामने आए और इसी के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 59,315 हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?