लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर आज होगा संयुक्त किसान मोर्चा का देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन

By रुस्तम राणा | Updated: November 26, 2021 09:01 IST

दिल्ली में आंदोलन को और भी तेज और मजबूत करने के लिए कई किसान ट्रेक्टर-ट्रॉली में राशन-पानी लेकर आज पहुंचेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के विभिन्न हिस्सों में आज किसान मोर्चा का प्रदर्शनदिल्ली में आज आंदोलन से जुड़ेंगे हजारों किसान

आज किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने जा रहा है। आंदोलन की वर्षगांठ पर संयुक्त किसान मोर्चा के द्वारा देश के कई अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं हजारों किसान दिल्ली बॉर्डर में हो रहे आंदोलन में हिस्सा लेंगे। इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है। दिल्ली पुलिस के द्वारा दोबारा बैरिकेडिंग की जा रही है।  

वहीं कर्नाटक में किसान सभी जिलों में प्रदर्शन के लिए मुख्य मार्गों पर उतरेंगे। वहीं तमिलनाडु में किसान संयुक्त मोर्चा ट्रेड यूनियन के साथ मिलकर सभी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेगा। रायपुर और राँची में किसान ट्रेक्टर ट्रॉली की रैली निकालकर प्रदर्शन करेंगे। कोलकाता में किसानों का प्रदर्शन होगा। वहीं पटना में किसान संगठन और ट्रेड यूनियन जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे। दिल्ली में आंदोलन को और भी तेज और मजबूत करने के लिए कई किसान ट्रेक्टर-ट्रॉली में राशन-पानी लेकर आज पहुंचेंगे। 

बता दें कि किसानों का यह आंदोलन केन्द्र सरकार द्वारा पिछले वर्ष पास किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ था, जिन्हें पीएम मोदी ने 19 नवंबर को वापस लेने का ऐलान कर दिया। इन तीनों कानूनों की वापसी पर केन्द्रीय कैबिनेट की भी मुहर लग चुकी है। 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीत कालीन सत्र में कानून वापसी की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। 

वहीं पीएम मोदी ने एमएसपी पर भी एक कमेटी बनाने की घोषणा की थी। दरअसल कृषि कानून वापसी के ऐलान के बाद किसान संगठन अपनी छह मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखने की बात कर चुके हैं। जिनमें एमएसपी पर लीगल गारंटी, आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के लिए स्मारक, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी के अलावा अन्य मांगें शामिल हैं। 

संयुक्त मोर्चा ने ये ऐलान पहले ही कर दिया है कि जब तक किसानों की छह मांगे पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा, बल्कि जिस दिन से शीत सत्र शुरू होगा उस भी संयुक्त मोर्चा ट्रेक्टर ट्रॉली के साथ दिल्ली में कूच करेगा। 

टॅग्स :किसान आंदोलनFarmer Agitation
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur Farmers Protest: आओ बनाएं आंदोलन को जन आंदोलन!

भारतMaharashtra Farmers Protest: आंदोलन के स्वरूप को लेकर सहमति बननी चाहिए, हजारों वाहन 30 घंटे से ज्यादा फंसे

भारतमहाराष्ट्र विधानमंडलः किसानों को आसानी से मिला कर्ज लौटाएगा कौन?, 18.81 करोड़ किसान पर 3235747 करोड़ रुपए का कर्ज

कारोबारLatur Maharashtra Farmer Couple: किसानों की त्रासदी का जिम्मेदार कौन?, खुद बैल बन गए!

भारतसंयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से 28 मार्च को देशभर में विरोध-प्रदर्शन करने का आह्वान किया

भारत अधिक खबरें

भारत‘सिटीजन सर्विस पोर्टल’ की शुरुआत, आम जनता को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं, समय, ऊर्जा और धन की बचत

भारतआखिर गरीब पर ही कार्रवाई क्यों?, सरकारी जमीन पर अमीर लोग का कब्जा, बुलडोजर एक्शन को लेकर जीतन राम मांझी नाखुश और सम्राट चौधरी से खफा

भारतलालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव पर ₹356000 बकाया?, निजी आवास का बिजली कनेक्शन पिछले 3 साल से बकाया राशि के बावजूद चालू

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल