लाइव न्यूज़ :

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों से 12 अक्टूबर को इकट्ठा होने का आह्वान किया

By विशाल कुमार | Updated: October 9, 2021 08:16 IST

पीड़ितों की अस्थियां यूपी के सभी जिलों, पंजाब के गुरुद्वारों और देश के सभी राज्यों में यह संदेश देने के लिए ले जाया जाएगा कि भाजपा सरकार किसानों को आतंकित कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ितों की अस्थियां यूपी के सभी जिलों, पंजाब के गुरुद्वारों और देश के सभी राज्यों में ले जाया जाएगा.एसकेएम जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी और जांच आयोग को खारिज किया.मांगें पूरी नहीं होने पर 18 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी 'रेल रोको' प्रदर्शन का आह्वान करेंगे.

नई दिल्ली: विरोध करने वाले किसान संघों ने किसानों से 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के तिकुनिया में फिर से एकजुट होने का आह्वान किया है, उस दिन पिछले रविवार को लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों का अंतिम अरदास किया जाएगा.

वहां से पीड़ितों की अस्थियां यूपी के सभी जिलों, पंजाब के गुरुद्वारों और देश के सभी राज्यों में यह संदेश देने के लिए ले जाया जाएगा कि भाजपा सरकार किसानों को आतंकित कर रही है. शुक्रवार को सिंघू बॉर्डर पर अपने संगठन की बैठक के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने यह जानकारी दी.

इसके साथ ही एसकेएम ने शुक्रवार को लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) और जांच आयोग को खारिज किया और कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे 18 अक्टूबर को राष्ट्रव्यापी 'रेल रोको' प्रदर्शन का आह्वान करेंगे.

एसकेएम तीन अक्टूबर को हुई लखीमपुर खीरी हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को हटाए जाने और उनके बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है.

मोर्चा ने एक बयान में कहा कि अगर 11 अक्टूबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे 18 अक्टूबर को देशव्यापी ‘रेल रोको’ प्रदर्शन का आह्वान करेंगे.

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाकिसान आंदोलनSamyukta Kisan Morchaउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी