लाइव न्यूज़ :

Samrat Choudhary On Lalu Yadav: 'मेरा घर लालू यादव ने तुड़वाया', बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी को दिया जवाब

By धीरज मिश्रा | Updated: April 7, 2024 11:44 IST

SamratChoudhary On LaluYadav: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जब बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव थे तो उन्होंने मेरा घर तुड़वाया। चौधरी ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देनवादा में पीएम मोदी की रैली तेजस्वी यादव के सवाल का जवाब सम्राट चौधरी ने दिया पीएम की रैली को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल

SamratChoudhary On LaluYadav:बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि जब बिहार के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव थे तो उन्होंने मेरा घर तुड़वाया। चौधरी ने विपक्ष पर जोरदार हमला किया। दरअसल, पीएम मोदी की रैली नवादा में हो रही है और रैली पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने तंज कसा था। उन्होंने पीएम से 10 सवाल पूछे। इसके जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव को बताना चाहिए कि जब उनके पिता मुख्यमंत्री थे तो तत्कालीन प्रधानमंत्री ने कैसे उनपर कार्रवाई की थी। मानवाधिकार आयोग ने उन पर कार्रवाई की। लालू यादव के परिवार को कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

गौर करने वाली बात यह है कि पीएम मोदी ने नवादा रैली को लेकर एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि बिहार में एक बार फिर भाजपा-एनडीए की भारी लहर देखने को मिल रही है। नवादा की जनसभा में मतदान को लेकर उत्साहित अपने परिवारजनों से मिलने का सौभाग्य मिलेगा।

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि पीएम मोदी के जमुई दौरे पर अच्छा माहौल बना। आज वह नवादा में रहेंगे। बड़ी भीड़ आ रही है। राजद और महागठबंधन की जड़ें हिल गई हैं। बिहार में महागठबंधन को एक भी सीट नहीं मिलेगी। हम सब इंतजार कर रहे हैं।

पीएम मोदी की नवादा रैली पर लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया को भी पीएम मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। एक तरफ हमारे पास पीएम की गारंटी है और दूसरी तरफ, हमारे पास एक मजबूत गठबंधन (एनडीए) है, जो आश्वस्त करता है कि हम बिहार में 40 सीटें जीतने जा रहे हैं।

पीएम मोदी की रैली को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह 11 बजे की रैली को देखने के लिए सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया।

टॅग्स :बिहारलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं