लाइव न्यूज़ :

सम्राट चौधरी जी मेरी सुरक्षा बढ़ा दें, संतोष रेणु यादव से जान को खतरा?, तेज प्रताप यादव ने उपमुख्यमंत्री को लिखा पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 15:07 IST

सचिवालय थाने के एसएचओ (थाना प्रभारी) गौतम कुमार ने बताया कि यादव की शिकायत के आधार पर हाल में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देहां, मुझे उनका पत्र मिला है... इस मामले की जांच की जा रही है।सुविधाओं का वादा कर पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से पैसे लिए। मीडिया मंच पर गालियां दीं और जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया।

पटनाः जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने पार्टी की निष्कासित राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष रेणु यादव पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बिहार के पूर्व मंत्री ने राज्य के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की है। इस साल विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप को महुआ विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा। चौधरी ने शनिवार को कहा, ‘‘हां, मुझे उनका पत्र मिला है... इस मामले की जांच की जा रही है।’’

सचिवालय थाने के एसएचओ (थाना प्रभारी) गौतम कुमार ने बताया कि यादव की शिकायत के आधार पर हाल में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि रेणु को जेजेडी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी की विचारधारा के खिलाफ काम करना शुरू कर दिया।

यादव ने यह भी आरोप लगाया कि रेणु ने नौकरी और अन्य सुविधाओं का वादा कर पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से पैसे लिए। इसके बाद 14 दिसंबर को पार्टी ने रेणु को निष्कासित कर दिया। पूर्व मंत्री ने पुलिस शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि निष्कासन के बाद रेणु ने उन्हें सोशल मीडिया मंच पर गालियां दीं और जान से मारने की धमकियां देना शुरू कर दिया।

बार-बार प्रयास करने के बावजूद रेणु से संपर्क नहीं हो पाया। तेज प्रताप को 25 मई को लालू प्रसाद ने छह साल के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित कर दिया था। इसके एक दिन पहले उन्होंने अनुष्का नामक एक महिला से कथित तौर पर अपने संबंधों की बात स्वीकार की थी।

हालांकि, बाद में उन्होंने अपना ‘फेसबुक’ पोस्ट हटा दिया था और दावा किया था कि उनका ‘फेसबुक’ पेज ‘‘हैक’’ कर लिया गया था। लालू प्रसाद ने तेज प्रताप के ‘‘गैरजिम्मेदाराना व्यवहार’’ के कारण उनसे अपना नाता भी तोड़ लिया।

राजद से निष्कासन के कुछ दिनों बाद तेज प्रताप ने आरोप लगाया था कि उनके और छोटे भाई तेजस्वी यादव के बीच दरार डालने की ‘‘साजिश’’ रची गई थी। उन्होंने अपने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर दो पोस्ट में अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं और इस संकट के लिए पार्टी के अंदर के ‘जयचंद’ को जिम्मेदार ठहराया था।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारपटनालालू प्रसाद यादवPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील