लाइव न्यूज़ :

बारुदी सुरंगों की पहचान और बाड़बंदी करने वाले उपकरण का नमूना जारी

By भाषा | Updated: May 19, 2021 16:30 IST

Open in App

बेंगलुरु, 19 मई रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली कंपनी बीईएमएल लिमिटेड ने बारुदी सुरंगों की पहचान और उनकी बाड़बंदी का काम तेज गति से और अर्द्ध स्वचालित तरीके से करने वाले मैकेनिकल उपकरण का पहला नमूना बुधवार को जारी किया। इस उपकरण की मदद से इस काम में मानवीय दखल की न्यूनतम जरूरत रह जाएगी।

‘मैकेनिकल माइनफिल्ड मार्किंग इक्विपमेंट एमके 2’’ का निर्माण उच्च दक्षता वाले वाहन बीईएमएल टाट्रा 6x6 पर किया गया है और इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन की प्रयोगशाला पुणे स्थित रिसर्च ऐंड डेवपलमेंट एस्टेबलिशमेंट (इंजीनियर्स) से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के माध्यम से विकसित किया गया है।

बीईएमएल की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि एमएमएमई एमके2 से भारतीय सेना को बहुत लाभ मिलेगा जो बारुदी सुरंगों की पहचान और बाड़बंदी इसकी मदद से कर सकेगी। यह उपकरण 1.2 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से यह काम करने में सक्षम है।

इसमें बताया गया कि यह उपकरण पंजाब के मैदानी क्षेत्रों में तथा राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में भी तथा हर तरह के मौसम में काम कर सकता है।

उपकरण के नमूने को डिजिटल तरीके से एवं बीईएमएल के सीएमडी एमवी राजशेखर तथा रिसर्च ऐंड डेवपलमेंट एस्टेबलिशमेंट (इंजीनियर्स) के निदेशक वीवी पार्लिकर की उपस्थिति में जारी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए