लाइव न्यूज़ :

समीर वानखेड़े पर कार्रवाई के बाद बोले नवाब मलिक- बार चलानेवाले बीजेपी नेता भी लाइसेंस सरेंडर करें

By अनिल शर्मा | Updated: February 2, 2022 16:14 IST

समीर वानखेड़े के बार का लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद नवाब मलिक ने बीजेपी के उन नेताओं पर भी निशाना साधा जिनके द्वारा राज्य में बार संचालित किए जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि बीजेपी के नेताओं को भी अपना बार लाइसेंस सरेंडर करना चाहिएएनसीबी के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े द्वारा संचालित बार व होटल का लाइसेंस मंगलवार रद्द कर दिया गया

मुंबईः एनसीबी के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े के नवी मुंबई स्थित एक होटल एंव बार के लाइसेंस को रद्द कर दिया गया है। गौरतलब है कि एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने पिछले साल नवंबर में दावा किया था कि वानखेड़े का नवी मुंबई के वाशी में एक परमिट रूम और बार है, जिसके लिए लाइसेंस 1997 में प्राप्त किया गया था जब वह नाबालिग थे और इसलिए यह अवैध है। मलिक ने यह भी कहा था कि सरकारी नौकरी में होने के बावजूद वानखेड़े के पास परमिट रूम चलाने का लाइसेंस है, जो सेवा नियमों के खिलाफ है।

समीर वानखेड़े के बार का लाइसेंस रद्द किए जाने के बाद नवाब मलिक ने बीजेपी के उन नेताओं पर भी निशाना साधा जिनके द्वारा राज्य में बार संचालित किए जाते हैं। नवाब मलिक ने नई शराब नीति पर बोलते हुए कहा कि  'BJP चाहती है ये बंद हो जाए तो BJP के नेता जो शराब का उत्पादन करते हैं, जिनके बार हैं, वे अपना लाइसेंस सरेंडर करें और शपथ ले कि वे आजीवन शराब नहीं पियेंगे'।

हर पार्टी को अपनी-अपनी आचार संहिता अपनानी चाहिएः नवाब मलिक

नवाब मलिक ने बुधवार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राजनीतिक दलों को आंदोलन के लिए मर्यादा का पालन करना होगा। यदि किसी अन्य राजनीतिक दल के कार्यकर्ता दूसरों के आंदोलन में घुसपैठ कर रहे हैं तो इसका समर्थन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, किसी राजनीतिक दल के लिए किसी अन्य राजनीतिक दल के कार्यालय या किसी नेता के घर पर विरोध प्रदर्शन करना उचित नहीं है। इससे कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा होता है। इसके लिए हर पार्टी को अपनी-अपनी आचार संहिता अपनानी चाहिए।

टॅग्स :नवाब मलिकSameer WankhedeमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब