लाइव न्यूज़ :

संबित पात्रा ने मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कहा, "हाथ जोड़कर गुजरात की जनता से प्रार्थना है कि वोट की चोट से इसका बदला लें", खड़गे ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की थी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 29, 2022 16:47 IST

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी की तुलना रावण से किये जाने को चुनावी मुद्दा बनाते हुए गुजरात की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

Open in App
ठळक मुद्देमल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी की तुलना रावण से किये जाने का विवाद बना कांग्रेस के गले की फांसभाजपा ने खड़गे के बयान को गुजराती सम्मान के साथ जोड़ते हुए उसे चुनावी मुद्दा बना लिया हैसंबित पात्रा ने कहा कि गुजरात की जनता से हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि ऐसी कांग्रेस को भारी मतों से हराएं

दिल्ली: कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी की तुलना रावण से किये जाने वाला विवाद अब कांग्रेस के गले की फांस बनता जा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को अहमदाबाद की चुनावी सभा में पीएम मोदी की तुलना रावण के 100 सिर से की थी। जिसे लेकर भाजपा बेहद आक्रामक है और उसने इसे गुजराती सम्मान के साथ जोड़ते हुए चुनावी मुद्दा बना दिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए गुजरात की जनता को भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। भाजपा के फायरब्रांड नेता संबित पात्रा ने इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस करके कहा, "आज मैं प्रत्येक गुजराती से अपील करते हूं कि जिस कांग्रेस नेता ने गुजरात के बेटे के खिलाफ, गुजरात के सम्मान के खिलाफ, ऐसे शब्दों का प्रयोग किया है। गुजरात उनको सबक सिखाए। गुजरात की जनता वोट की चोट करके लोकतांत्रिक तरीके से इसका बदला लें।"

पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा आज सभी गुजरातियों से हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रही है कि जिस पार्टी के मुखिया ने प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए रावण जैसे शब्दों का प्रयोग किया है, प्रत्येक गुजराती अपने लोकतांत्रिक अधिकारों से ऐसी पार्टी को हराए और उन्हें सबक सिखाये। प्रधानमंत्री किसी पार्टी के नहीं होते हैं, वो सारे देश के होते हैं। इसलिए प्रधानमंत्री के बारे में ऐसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते कांग्रेस ने जो गुनाह किया है, उसकी सजा गुजरात की जनता उसे अवश्य देगी।

मालूम हो कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीते सोमवार को अहमदाबाद के बेहरामपुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज की तारीख में भाजपा का अस्तीत्व केवल मोदी के नाम भर से रह गया है। इसके साथ ही खड़गे ने कहा कि भाजपा को हर चुनाव में केवल मोदी का चेहरा ही नजर आता है, उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान से लेकर सांसद के चुनाव में मोदी की फोटो पहले छपती है, प्रत्याशी की बाद में।

भाजपा द्वारा कोई भी चुनाव बगैर मोदी के नाम पर न लड़े जाने की परपाटी पर हमला करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “चाहे पार्षद का चुनाव हो, एमएलए का चुनाव हो या फिर सांसद का चुनाव हो, हर जगह आपका ही चेहरा दिखाई देता है, क्या आपके पास भी रावण जैसे 100 सिर हैं क्या?”

इतना ही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अपने हमले को और पैना करते हुए कहा, “मैं देख रहा हूं कि भाजपा हर जगह मोदीजी के नाम पर ही वोट मांगती है, चाहे वो नगर पालिका का चुनाव हो या नगर निगम का। उम्मीदवारों का नाम तो गायब ही रहता है। क्या हर जगह पहुंचेंगे मोदी जी, नगर पालिका का काम भी मोदी जी ही करेंगे। लोगों को यह बात समझनी चाहिए कि मोदी जी के नाम पर भाजपा आपको बरगला रही है। जरूरत के समय आपकी मदद करने वाले वो लोग नहीं हैं।

चुनावी रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "अगर भाजपा को लगता था कि वह गुजरात चुनाव जीत रही है, तो फिर मोदीजी को दिल्ली में रहकर केंद्र सरकार का काम करना चाहिए लेकिन वो तो गुजरात की गलियों में घूम रहे हैं। वह गुजरात के हर विधानसभा क्षेत्र में, हर वार्ड में जा रहे हैं। केवल मोदीजी ही नहीं अमित शाह जी भी लगे हुए हैं। अन्य राज्य के चार-पांच मुख्यमंत्री गुजरात चुनाव में लगे हुए हैं क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि गुजरात की जनता उनके खिलाफ हैं और वे इसे अपनी आखों से देख रहे हैं।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022मल्लिकार्जुन खड़गेनरेंद्र मोदीसंबित पात्राBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?