लाइव न्यूज़ :

BJP का कांग्रेस पर हमला, कहा- हम राष्ट्रवाद के साथ जबकि वह टुकड़े-टुकड़े गिरोह के साथ खड़ी है

By भाषा | Updated: July 2, 2019 06:12 IST

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘जबरदस्त हार के बावजूद यह कांग्रेस की ‘‘बेशर्मी’’ है कि यह अपने नेतृत्व और अपनी नीतियों पर आत्ममंथन नहीं कर सकी और पार्टी अब ‘‘बहाना’’ तलाश रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रवाद के लिए भगवा पार्टी हमेशा से खड़ी थी और आगे भी खड़ी रहेगी जबकि कांग्रेस भारत की बजाए ‘‘टुकड़े टुकड़े’’ गिरोह के साथ है। भाजपा ने सबसे पुरानी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के किसी मुख्यमंत्री ने अथवा महासचिव ने आम चुनाव के बाद पार्टी की शर्मनाक हार के बाद इस्तीफा नहीं दिया तो इसमें भाजपा की कोई गलती नहीं है।

लोकसभा चुनावों में केंद्र की मोदी सरकार पर अपनी विफलताओं को ‘‘कट्टर राष्ट्रवाद’’ की आड़ में छिपाने के कांग्रेस के आरोप पर विपक्षी दल को आड़े हाथों लेते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रवाद के लिए भगवा पार्टी हमेशा से खड़ी थी और आगे भी खड़ी रहेगी जबकि कांग्रेस भारत की बजाए ‘‘टुकड़े टुकड़े’’ गिरोह के साथ है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘जबरदस्त हार के बावजूद यह कांग्रेस की ‘‘बेशर्मी’’ है कि यह अपने नेतृत्व और अपनी नीतियों पर आत्ममंथन नहीं कर सकी और पार्टी अब ‘‘बहाना’’ तलाश रही है। भाजपा ने सबसे पुरानी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर कांग्रेस के किसी मुख्यमंत्री ने अथवा महासचिव ने आम चुनाव के बाद पार्टी की शर्मनाक हार के बाद इस्तीफा नहीं दिया तो इसमें भाजपा की कोई गलती नहीं है।

पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कट्टर राष्ट्रवाद क्या है ? लक्षित हमला करना, बालाकोट अभियान अथवा आतंकवादियों पर कार्रवाई करना क्या कट्टर राष्ट्रवाद है ? जिस बारे में आप बात कर रहे हैं क्या वह कट्टर राष्ट्रवाद है ? अगर हम लोग कट्टर राष्ट्रवाद को बढ़ावा दे रहे हैं तो कांग्रेस को राष्ट्रवाद को बढावा देने से किसने रोका है।’’

राजस्थान के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा था कि 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों एवं कार्यक्रमों की हार नहीं हुई है । उन्होंने दावा किया कि भाजपा संसाधनों और सरकारी मशीनरी की मदद से ‘‘कट्टर राष्ट्रवाद’’ की आड़ में अपनी ‘‘बड़ी नाकामी’’ को छिपाने में कामयाब रही थी।

कांग्रेस पर हमला करते हुए पात्रा ने आरोप लगाया कि यह विडंबना है कि जब भी कांग्रेस को मौका मिला, वह ‘‘टुकड़े टुकड़े गिरोह’’ के साथ खड़ी रही। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा हमेशा राष्ट्रवाद के समर्थन में खड़ी थी और खड़ी रहेगी क्योंकि भारत हमारा देश है और मुल्क के साथ खड़े रहना हमारा कर्तव्य है।’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संबित पात्राकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील