लाइव न्यूज़ :

Sambhal Mosque Survey: जामा मस्जिद सर्वे पर बवाल, संभल में इंटरनेट-स्कूल बंद, भारी हिंसा के बाद भारी पुलिस बल तैनात

By अंजली चौहान | Updated: November 25, 2024 09:16 IST

Sambhal Mosque Survey: संभल के जिला मजिस्ट्रेट ने एक मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान हिंसा के बाद बाहरी लोगों, सामाजिक संगठनों और जन प्रतिनिधियों के बिना पूर्व अनुमति के जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।

Open in App

Sambhal Mosque Survey: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक मस्जिद के सर्वेक्षण के कारण हिंसा हो गई है।  जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जिले में भारी हिंसा के कारण पुलिस बल तैनात किया गया है जहां कफ्यू जैसे हालात हो गए हैं। इस घटना के बाद संभल के जिला मजिस्ट्रेट ने एक मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान हिंसा के बाद बाहरी लोगों, सामाजिक संगठनों और जन प्रतिनिधियों के बिना पूर्व अनुमति के जिले में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।

25 नवंबर से प्रभावी यह आदेश भारतीय दंड संहिता की धारा 223 के तहत उल्लंघन के लिए दंड लागू करता है। यह कदम 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई झड़पों के बाद आया है, जिसके कारण पथराव और हिंसा हुई थी। इस घटना में तीन लोग मारे गए और कानून प्रवर्तन अधिकारियों सहित लगभग दो दर्जन घायल हो गए। अधिकारियों द्वारा प्रतिबंध लागू करते हुए इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए निलंबित कर दी गई हैं।

इस घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा है और हिंसा की निंदा की है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हुई हिंसा की कड़ी निंदा करते हुए इसे "सुनियोजित साजिश" बताया। एआईसीसी के मीडिया एवं प्रचार (संचार विभाग) के अध्यक्ष खेड़ा ने एक बयान में कहा, ""बटेंगे तो कटेंगे"" का निंदनीय नारा देने वाले सीएम आदित्यनाथ के राज में उत्तर प्रदेश में कोई भी नागरिक "सुरक्षित" नहीं है।

आज संभल की बेहद निंदनीय घटनाओं से यह स्पष्ट है। संभल में प्रदर्शनकारियों पर सीधी गोलीबारी के वीडियो सीएम आदित्यनाथ और भाजपा-आरएसएस की सुनियोजित साजिश का भयावह परिणाम दर्शाते हैं। वर्षों से सद्भावना और सौहार्द का प्रतीक रहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश आज सुनियोजित साजिश के तहत तीन लोगों की हत्या और कई लोगों के घायल होने का गवाह बना।"

रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को यहां मुगलकालीन मस्जिद के न्यायालय द्वारा आदेशित सर्वेक्षण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 20 सुरक्षाकर्मियों तथा प्रशासन के चार कर्मियों समेत कई अन्य घायल हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और लाठियों का इस्तेमाल किया।

मुरादाबाद के संभागीय आयुक्त अंजनेय कुमार सिंह ने कहा, "उपद्रवियों ने गोलियां चलाईं... पुलिस अधीक्षक के पीआरओ के पैर में गोली लगी, पुलिस सर्कल अधिकारी को छर्रे लगे और हिंसा में 15 से 20 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।" अधिकारियों ने कहा कि हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत आरोप लगाए जाएंगे।

अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि एहतियात के तौर पर पूरे जिले में इंटरनेट सेवाएं एक दिन के लिए निलंबित कर दी गई हैं। संभल तहसील में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और जिला प्रशासन ने 25 नवंबर को कक्षा 12 तक के सभी छात्रों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के वकील विष्णु शंकर जैन, जो मामले में याचिकाकर्ता हैं, ने कहा कि सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत ने मस्जिद का सर्वेक्षण करने के लिए एक “एडवोकेट कमीशन” के गठन का आदेश दिया था। अदालत ने निर्देश दिया कि सर्वेक्षण के दौरान वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने के बाद एक रिपोर्ट दायर की जाए। रविवार को जैन ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से "मंदिर" का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की अपील की।

हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले स्थानीय वकील गोपाल शर्मा ने दावा किया कि इस स्थान पर पहले एक मंदिर था जिसे मुगल सम्राट बाबर ने 1529 में ध्वस्त कर दिया था।

टॅग्स :संभलउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव