लाइव न्यूज़ :

संभल प्रकरण: बदमाशों के ऊपर एक लाख के इनाम की घोषणा, बदमाशों की धरपकड़ का जिम्मा एसटीएफ को सौंपा गया

By भाषा | Updated: July 18, 2019 18:39 IST

एडीजी (बरेली जोन) अविनाश चंद्र ने बदमाशों के ऊपर एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की और कहा कि बदमाशों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। अविनाश चंद्र ने कहा कि इस बड़ी घटना में हमारे दो जांबाज सिपाही शहीद हुए हैं जबकि तीन कुख्यात बदमाश भागने में सफल रहे।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में हम योजना बना कर काम कर रहे हैं। कई टीमें लगाई गई हैं। बदमाशों ने जो किया है, उन्हें उनकी भाषा में जवाब देने के लिए हम संकल्पित हैं।अपर महानिदेशक (कानून व्यवस्था) पी वी रामाशास्त्री ने एक बयान जारी कर कहा कि मुरादाबाद रेंज की पुलिस और एसटीएफ बदमाशों को पकड़ने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को कहा कि संभल जिले में बुधवार को कारागार की वैन पर गोली चलाने वाले और तीन कैदियों को भागने में मदद करने वाले अज्ञात बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष कार्य बल (एसटीएफ) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एडीजी (बरेली जोन) अविनाश चंद्र ने बदमाशों के ऊपर एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा की और कहा कि बदमाशों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा। अविनाश चंद्र ने कहा कि इस बड़ी घटना में हमारे दो जांबाज सिपाही शहीद हुए हैं जबकि तीन कुख्यात बदमाश भागने में सफल रहे।

इस मामले में हम योजना बना कर काम कर रहे हैं। कई टीमें लगाई गई हैं। बदमाशों ने जो किया है, उन्हें उनकी भाषा में जवाब देने के लिए हम संकल्पित हैं। इस बीच, अपर महानिदेशक (कानून व्यवस्था) पी वी रामाशास्त्री ने एक बयान जारी कर कहा कि मुरादाबाद रेंज की पुलिस और एसटीएफ बदमाशों को पकड़ने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ''मैंने संभल में कैंप कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों से उन हालात के बारे में पता किया, जिनके तहत कांस्टेबलों को ट्रक में रखा गया था। घटना के तुरंत बाद ऐसा हुआ, जब कांस्टेबलों के साथियों ने सोचा कि जान बचाने के लिए उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना चाहिए। उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना तत्काल उपलब्ध वाहन का इस्तेमाल किया।’’

संभल जिले में बुधवार को हुई दुस्साहसिक वारदात में अज्ञात बदमाशों ने दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या करके तीन कैदियों को छुड़ा लिया था। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कल बताया कि कुछ कैदियों को लेकर मुरादाबाद जा रही एक वैन को अज्ञात बदमाशों ने बनियाठेर इलाके में जबरन रोक लिया और सुरक्षा में तैनात सिपाहियों हरेन्द्र और बृजपाल को गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि इस वारदात में दोनों सिपाहियों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पुलिसकर्मियों की रायफल और तीन कैदियों को साथ लेकर भाग गए। रामाशास्त्री ने बताया कि मुरादाबाद की जेल से पेशी पर संभल जिले की चंदौसी स्थित अदालत लाए गए कुल 24 मुल्जिमों को वापस मुरादाबाद जेल ले जाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि रास्ते में शाम करीब पांच बजकर 20 मिनट पर बनियाठेर थाना क्षेत्र के धन्नूमल तिराहे के पास अज्ञात बदमाशों ने घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया। इस बीच, मुरादाबाद रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा ने संभल में संवाददाताओं को बताया कि रामपुर, मुरादाबाद और अमरोहा जिलों में व्यापक चेकिंग चल रही है।

शहीदों को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि देने के बाद पार्थिव शरीर उनके गांव भेज दिए गए। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशसंभलक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण