लाइव न्यूज़ :

Samastipur-Muzaffarpur railway: दो हिस्सों में बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन, कोच में अफरा-तफरी का माहौल, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2024 14:39 IST

Samastipur-Muzaffarpur railway section: ट्रेन के चालक को पता ही नहीं चला कि कुछ बोगियां ट्रेन से अलग होकर पीछे छूट गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देSamastipur-Muzaffarpur railway section: कपलिंग टूटने से ट्रेन के डिब्बे इंजन से अलग हो गए।Samastipur-Muzaffarpur railway section: हादसे से घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। Samastipur-Muzaffarpur railway section: दो हिस्सों में बंटने की सूचना मिलते ही यात्री बेहद परेशान हो गये।

Samastipur-Muzaffarpur railway section:बिहार में समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के पास खुदीराम बोस पूसा और कर्पूरीग्राम के बीच बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो हिस्सों में बट जाने से एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। दरअसल, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दरभंगा से नई दिल्ली जा रही थी। इसी दौरान दो हिस्सों में बंट गई, जिसके बाद रेल यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कपलिंग टूटने से ट्रेन के डिब्बे इंजन से अलग हो गए।

इस हादसे से घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने की सूचना मिलते ही यात्री बेहद परेशान हो गये। ट्रेन के कोच में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, ट्रेन में मौजूद स्टाफ यात्रियों को समझाने की कोशिश करते दिखे। बताया जा रहा है कि ट्रेन के चालक को पता ही नहीं चला कि कुछ बोगियां ट्रेन से अलग होकर पीछे छूट गए हैं।

जब ट्रेन कुछ दूर आगे निकल गई, तब जाकर घटना के बारे में पता चला, जिसके बाद इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए सोनपुर रेल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि ये हादसा इंजन और डिब्बों को जोड़ने वाला कपलिंग टूटने से हुआ। इस हादसे में किसी प्रकार की कोई हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

टॅग्स :भारतीय रेलबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?