लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री के सभा स्थल, हेलीपैड का शुद्धिकरण करने के मामले में समाजवादी युवजन सभा का नेता गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 23, 2021 10:33 IST

Open in App

संभल (उत्तर प्रदेश), 23 सितंबर संभल जिले के दौरे पर 21 सितंबर को यहां आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सभा स्थल और हेलीपैड का गंगाजल से शुद्धिकरण करने के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के सहयोगी संगठन समाजवादी युवजन सभा के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल के कैला देवी स्थल में गत 21 सितंबर को एक जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ 275 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया था। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव भावेश यादव ने बुधवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ कैला देवी के सभा स्थल, हेलीपैड और मंच स्थल सहित पूरे मैदान का गंगा जल से शुद्धिकरण किया।

यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी देवी-देवताओं में भेदभाव करते हैं। उन्होंने कहा कि योगी कैला देवी आए थे मगर उन्होंने मां कैला देवी के दर्शन नहीं किए जिससे देवी का अपमान हुआ है इसीलिए उन्होंने पूरे जनसभा स्थल और हेलीपैड का गंगा जल से शुद्धिकरण किया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रण है कि जहां-जहां योगी के चरण पड़ेंगे, उस जगह को गंगा जल से शुद्ध किया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस मामले में बहजोई थाने में बुधवार देर रात मुकदमा दर्ज कर मामले के मुख्य आरोपी भावेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील