लाइव न्यूज़ :

यूपी विधानसभा में विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान सपा विधायक करने लगे फेसबुक लाइव, नाराज स्पीकर ने बाहर भेजा

By विनीत कुमार | Updated: December 6, 2022 15:05 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को एक अजीबोगरीब वाकया हुआ। सदन में प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के एक विधायक उसका फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग भी करने लगे। स्पीकर को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने सख्त कदम उठाते हुए विधायक को बाहर भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान द्वारा विधानसभा के अंदर से फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग करने पर कार्रवाई।सदन में विपक्ष की ओर से नारेबाजी और प्रदर्शन के दौरान अतुल प्रधान उसका फेसबुक लाइव कर रहे थे।स्पीकर ने पूरे सत्र के लिए बाहर जाने को कहा, बाद में सपा के अन्य विधायकों के अनुरोध पर फैसला वापस लिया।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के एक विधायक ने मंगलवार को यूपी विधानसभा की कार्यवाही का फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग किया। यह लाइव स्ट्रीमिंग उस समय की गई जब विपक्षी दल के विधायक विभान सभा में वेल में आकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे थे। विधानसभा के अंदर की कार्यवाही को इस तरह लाइव स्ट्रीमिंग किए  जाने को लेकर स्पीकर ने नाराजगी जताई और विधायक को बाहर भेज दिया।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि एक सदस्य रामपुर उपचुनाव में 'लोकतंत्र की हत्या' का मुद्दा उठाते हुए फेसबुक लाइव कर रहे हैं।

अध्यक्ष ने बाद में कहा कि उन्हें पता लगा है कि लाइव स्ट्रीमिंग करने वाले सदस्य सपा विधायक अतुल प्रधान थे। साथ ही स्पीकर ने उन्हें पूरे सत्र के लिए सदन से बाहर जाने के लिए भी कहा।

src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=476&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2FAtulpradhanSamajwadiparty%2Fvideos%2F596839858879724%2F&show_text=false&width=267&t=0" width="267" height="476" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"

स्पीकर के निर्देशों के बाद सरधना से विधायक अतुल प्रधान तुरंत सदन से चले गए। हालांकि सपा के अन्य सदस्यों ने अध्यक्ष से अपने फैसले की समीक्षा करने का अनुरोध किया। उन्होंने तर्क दिया कि विधायक पहली बार सदन में पहुंचे हैं और उन्हें विधानसभा के नियमों की जानकारी नहीं थी।

अध्यक्ष ने तब यह कहते हुए कि 'नियमों की जानकारी नहीं होना कोई बहाना नहीं है', सपा सदस्यों के अनुरोध को खारिज कर दिया। अध्यक्ष ने साफ किया किृ प्रधान को सदन में अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि, जोर देने पर अध्यक्ष ने मंगलवार को दोपहर 1 बजे के बाद सदस्य को सदन में उपस्थित होने की अनुमति दे दी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारUttar Pradesh assemblyसमाजवादी पार्टीफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी