लाइव न्यूज़ :

समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए, सैफई अस्पताल में कराया गया भर्ती

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 14, 2020 13:34 IST

उत्तर प्रदेश में इस समय 4858 मरीजों का इलाज चल रहा है। 7875 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,118 मामले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बदायूं से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।धर्मेंद्र यादव को शुक्रवार रात को बुखार आया था, जिसके बाद उन्हें सैफई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

लखनऊः कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। लाख कोशिशों के बावजूद भी इस घातक वायरल का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच उत्तर प्रदेश के बदायूं से पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी (सपा) नेता धर्मेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र यादव को शुक्रवार रात को बुखार आया था, जिसके बाद उन्हें सैफई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से शनिवार को लगातार दूसरे दिन 20 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 385 हो गयी है जबकि 503 नये मामले आने के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 13 हजार के पार पहुंच गई है। 

प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 503 नये मामले सामने आये। इस समय 4858 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि 7875 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं। 

उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 13,118 मामले हैं। शुक्रवार को भी 20 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई थी। प्रसाद ने बताया कि पृथक-वास में 4,868 लोगों को रखा गया है, जिनका इलाज विभिन्न चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में किया जा रहा है। कुल 7,450 लोगों को पृथक केन्द्र में रखा गया है, जिनके नमूने लेकर जांच करायी जा रही है। 

मोहन प्रसाद बताया कि शुक्रवार को कुल 14,236 नमूनों की जांच की गयी और अब तक कुल 4,39,438 नमूनों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ही पूल टेस्टिंग के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 1125 पूल और दस-दस नमूनों के 116 पूल लगाये गये। आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर 15,91,305 प्रवासी कामगारों और श्रमिकों का सर्वेक्षण किया। इनमें से 1413 लोग कोरोना संक्रमण के किसी न किसी लक्षण वाले पाये गये। 

उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं ने उनके बारे में सूचित किया और इन सभी के नमूने लेकर जांच करायी जा रही है। प्रसाद ने बताया कि कुल 945 लोगों की जांच के परिणाम आ गये हैं, जिनमें से 156 लोग संक्रमित पाये गये हैं। प्रमुख सचिव ने जनता से अनुरोध किया कि इस समय गर्मी बहुत पड़ रही है इसलिए अनावश्यक बाहर नहीं निकलें और न ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाएं, जहां संक्रमण का काफी अधिक खतरा है। 

उन्होंने कहा कि लोगों से यह भी आग्रह किया कि अगर कोरोना वायरस संक्रमण का कोई लक्षण नजर आये तो तत्काल जिला चिकित्सालय जाएं या फिर हेल्पलाइन नंबर पर फोन करें और जांच करायें क्योंकि अगर संक्रमण है तो उसका नि:शुल्क इलाज कराया जाएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनासमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?