लाइव न्यूज़ :

हेट स्पीच मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 27, 2022 17:52 IST

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को कोर्ट ने हेट स्पीच मामले में तीन साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने खान पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को कोर्ट ने हेट स्पीच मामले में तीन साल की सजा सुनाई है।खान के खिलाफ मिलक कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। आजम खान जमीन हड़पने समेत कई मामलों में दो साल से ज्यादा समय तक जेल में बंद रहे।आईपीसी की धारा 153-ए, 505-ए और 125 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत रामपुर कोर्ट ने आजम खान को दोषी करार दिया है। 

लखनऊ: आजम खान को गुरुवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर की एक विशेष सांसद/विधायक अदालत ने हेट स्पीच मामले में दोषी ठहराया और तीन साल की सजा सुनाई है। ऐसे में अब उनकी विधानसभा सदस्यता जाना तय है। 2019 का मामला खान द्वारा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और तत्कालीन डीएम आईएएस आंजनेय कुमार सिंह के खिलाफ कथित भड़काऊ टिप्पणी से संबंधित है।

खान के खिलाफ मिलक कोतवाली में मामला दर्ज किया गया था। न्यूज18 के अनुसार, 2022 में हाल के विधायक चुनावों में खान के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले वकील और एक स्थानीय भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने कहा, "आजम खान भड़काऊ बयान देकर दो समुदायों के बीच हिंसा भड़काने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने तत्कालीन डीएम और उनकी मां के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरी शिकायत पर रिटर्निंग ऑफिसर ने मामले का संज्ञान लिया और भाषण के वीडियो फुटेज की जांच के बाद खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।" खान को इस साल मई में उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला जेल से रिहा किया गया था जब सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें रामपुर के कोतवाली पुलिस स्टेशन से संबंधित एक धोखाधड़ी मामले में अंतरिम जमानत दी थी। आजम खान जमीन हड़पने समेत कई मामलों में दो साल से ज्यादा समय तक जेल में बंद रहे।

टॅग्स :आज़म खानरामपुरसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील