लाइव न्यूज़ :

अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों से मिले, सच्चाई सामने आने की उम्मीद जताई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 7, 2024 15:26 IST

मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा, "मैं इस दुख की घड़ी में (मुख्तार अंसारी के) परिवार के सभी सदस्यों से मिला...जो घटना हुई वो सबके लिए चौंकाने वाली थी...हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा।"

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव मुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों से मिलेमुख्तार अंसारी की 28 मार्च को बांदा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थीकहा- हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादवमुख्तार अंसारी के परिवार के सदस्यों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को बांदा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। 

मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा, "मैं इस दुख की घड़ी में (मुख्तार अंसारी के) परिवार के सभी सदस्यों से मिला...जो घटना हुई वो सबके लिए चौंकाने वाली थी...हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा। जब से भाजपा की सरकार आई है तब से संस्थाओं पर भरोसा कम हुआ है...लोग अपने न्याय के लिए आत्मदाह तक कर रहे हैं...आखिरकार सरकार क्या चाहती है?..."

अखिलेश ने आगे कहा, "जो व्यक्ति इतने वर्षों जेल में रहा हो उसके बाद भी जनता जिता रही हो, इसका मतलब उस व्यक्ति ने जनता के बीच में रहकर उसका दु:ख दर्द बांटा है।" उन्होंने कहा, "मुख्तार अंसारी ने खुद कहा कि उसको ज़हर दिया जा रहा है और वही बात सामने आई। हमें उम्मीद है कि सरकार सच्चाई सामने लाएगी और परिवार को न्याय मिलेगा। जब से भाजपा की सरकार आई है तब से इंस्टीट्यूशंस पर भरोसा कम हुआ है। मुख्तार अंसारी के दादा नाना का योगदान क्या देश की आजादी में नहीं रहा? क्या प्रशासन और सरकार भेदभाव नहीं कर रही? क्या हम आप ये स्वीकार कर लेंगे कि नेचुरल डेथ थी?"

बता दें कि 28 मार्च को मुख्तार अंसारी की मौत के मामले की न्यायिक जांच के लिए  एक अपर मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट को नामित किया गया है।  मुख्तार अंसारी को तबीयत बिगड़ने के बाद बांदा जिला जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई थी। बांदा के मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट (सीजेएम) भगवान दास गुप्ता की ओर से जारी आदेश के मुताबिक मामले की जांच के लिए गरिमा सिंह अपर मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट (सांसद-विधायक अदालत बांदा) श्रीमती गरिमा सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

टॅग्स :अखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीमुख्तार अंसारीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो