लाइव न्यूज़ :

'वोट चोरी' कर जीते अखिलेश यादव, हर बूथ पर 10-15 वोट मिले?, समाजवादी पार्टी प्रमुख को लाभ मिला और कन्नौज से जीते, योगी सरकार के मंत्री असीम अरुण ने निर्वाचन आयोग पर खड़े किए सवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2025 10:02 IST

पिछले वर्ष (2024) हुए लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव को इसका लाभ मिला, और वह जीते।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में कोई भी ऐसा बूथ नहीं बचा जहां पर भाजपा के वोट ना कटे हों।हर जगह पर हमको 10-15 लोग ऐसे मिल रहे थे जिनके वोट गलत तरीके से काट दिए गए थे।मतदाता सूचियों में व्यापक अनियमितता और 'वोट चोरी' का आरोप लगा रहे हैं।

बरेलीः निर्वाचन आयोग पर 'वोट चोरी' तथा अन्य अनियमितताओं के विपक्ष के आरोपों के बीच उत्तर प्रदेश के मंत्री असीम अरुण ने रविवार को कहा कि चुनाव प्रक्रिया में 'निश्चित' रूप से 'गड़बड़ी' है और पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव को इसका लाभ मिला, और वह जीते।

बरेली के दौरे पर आये समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''मैं कन्नौज से विधायक हूं और कन्नौज से अखिलेश यादव जी सांसद बने हैं। मैं इस बात को पुख्ता रूप से कह सकता हूं कि इस लोकसभा चुनाव में कोई भी ऐसा बूथ नहीं बचा जहां पर भाजपा के वोट ना कटे हों।

हर जगह पर हमको 10-15 लोग ऐसे मिल रहे थे जिनके वोट गलत तरीके से काट दिए गए थे।'' उन्होंने दावा किया, ''तो चुनावी प्रक्रिया में निश्चित रूप से गड़बड़ी है और कहां पर कौन लाभ ले ले रहा है, यह मुझे नहीं पता लेकिन कन्नौज में अखिलेश यादव जी ने जरूर इसका लाभ लिया।'' अरुण ने कहा, ''भारी संख्या में हमारे वोट काटे गये थे और गलत वोट वहां पर जुड़े हुए थे।

मैं इस बात की मांग करता हूं कि हमारी मतदाता सूची का एक गहन पुनरीक्षण होना चाहिए। नगर निगम और पंचायत चुनावों की मतदाता सूची अलग-अलग होने के बजाय एक ही होनी चाहिए और उसको आधार से जोड़ा जाना चाहिये ताकि किसी प्रकार का कोई दोहराव (डुप्लीकेशन) न होने पाए।''

राज्य मंत्री द्वारा चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी बताये जाने का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता निर्वाचन आयोग पर मतदाता सूचियों में व्यापक अनियमितता और 'वोट चोरी' का आरोप लगा रहे हैं।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीलोकसभा संसद बिलचुनाव आयोगउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?