समाजवादी संसदीय दल ने डॉ एसटी हसन को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाया
By रुस्तम राणा | Updated: December 13, 2022 22:58 IST2022-12-13T22:57:58+5:302022-12-13T22:58:12+5:30
डॉ. एसटी हसन उत्तर प्रदेश की मुरादबाद सीट से लोकसभा सांसद हैं। सपा के संसदीय ने इस संबंध में लोकसभा के महासचिव को पत्र लिखकर अवगत कराया है।

समाजवादी संसदीय दल ने डॉ एसटी हसन को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाया
नई दिल्ली: समाजवादी संसदीय दल ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. एसटी हसन को लोकसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया है। हसन उत्तर प्रदेश की मुरादबाद सीट से लोकसभा सांसद हैं। सपा के संसदीय ने इस संबंध में लोकसभा के महासचिव को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
एसटी हसन सपा के दिग्गज नेता आजम खां के करीब माने जाते हैं। हसन पहली बार मुरादाबाद से सांसद चुने गए थे। इससे पहले वो चुनाव यहीं से लड़े थे लेकिन जीते नहीं थे। वे अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं।
Samajwadi Parliamentary Party appointed Samajwadi Party MP Dr ST Hasan as the leader of the party in the Lok Sabha pic.twitter.com/V5gJ78KPZZ
— ANI (@ANI) December 13, 2022