लाइव न्यूज़ :

बंटवारे पर किताब से शुरुआत कर रहे विलियम डेलरिम्पल के पुत्र सैम

By भाषा | Updated: December 9, 2020 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर इतिहासकार और लेखक विलियम डेलरिम्पल के पुत्र सैम की पहली किताब 2022 में आएगी जो एशिया के मुख्य पांच विभाजनों पर आधारित है। सैम इस किताब में भारतीय स्वतंत्रता का नए सिरे से आकलन भी प्रस्तुत करेंगे।

हार्परकॉलिंस इंडिया के साथ पहले से ही जुड़े विलियम कोलिंस प्रकाशन की निदेशक एराबेला पाइक ने डेविड गॉडविन से सैम डेलरिम्पल की किताब के प्रकाशन अधिकार खरीदे लिए हैं।

प्रकाशकों ने कहा, 'फाइव पार्टीशन्स: द मेकिंग ऑफ मॉडर्न एशिया' एशिया के इतिहास के लिए एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक आकलन और वर्तमान समस्याओं के मूल कारणों का विश्लेषण है।

सैम ने इस किताब में बंटवारे के पीड़ितों के मूल संस्मरणों को शामिल किया है। इस किताब में बर्मा का विभाजन, भारत-पाकिस्तान विभाजन, भारतीय रियासतों का विभाजन, अरब विभाजन और पाकिस्तान के विभाजन को शामिल किया गया है।

पाइक ने कहा,“सैम डेलरिम्पल एशिया में ब्रिटिश उपनिवेश को लेकर एक नया दृष्टिकोण पेश करने जा रहे हैं।”

सैम के अनुसार, दिल्ली में पले-होने और ऑक्सफोर्ड में दक्षिण एशियाई भाषाओं के अध्ययन से विभाजन को लेकर एक बेहतर सोच विकसित हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए