लाइव न्यूज़ :

Salman Khan Residence Firing: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो 'शूटर' गुजरात से गिरफ्तार, मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 16, 2024 09:00 IST

फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के केस में बड़ी सफलता उस वक्त हाथ लगी, जब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात के भुज से दो आरोपी शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात के भुज से दो आरोपी शूटरों को गिरफ्तार किया दोनों शूटरों पर आरोप है कि उन्होंने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थीपुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में की गई है

मुंबई: फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के केस में बड़ी सफलता उस वक्त हाथ लगी, जब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने गुजरात के भुज से दो आरोपी शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते 14 अप्रैल को मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि दोनों आरोपियों को सोमवार देर रात गुजरात के भुज में पकड़ा गया। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने कहा, "गोलीबारी के बाद मुंबई से भागे दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया गया है।"

पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों को आगे की जांच के लिए मुंबई लाया जाएगा। मुंबई पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों की पहचान विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में की गई है।

सलमान खान के अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी रविवार सुबह 5 बजे हुई, जब दो अज्ञात लोगों ने बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की, जहां अभिनेता रहते हैं। दोनों व्यक्ति हेलमेट के नीचे अपना चेहरा ढंककर मोटरसाइकिल पर घटनास्थल से भाग गए।

मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस घटना को "सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध हमला" बताया, जिसमें सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक संदिग्ध को सलमान खान के आवास की ओर गोलीबारी करते हुए दिखाया गया है।

उन्होंने घटना के दौरान कुल चार गोलियां चलाईं, और घटनास्थल पर एक जिंदा कारतूस छोड़ गए। इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में दो लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था।

घटना के बाद मुंबई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और अपराध शाखा की दस टीमों को गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तैनात किया गया।

घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना के संबंध में सलमान खान से फोन पर बात की। सीएम शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी चर्चा की और एक्टर की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव दिया था।

फायरिंग की घटना के कुछ घंटों बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से गोलीबारी की जिम्मेदारी ली और अभिनेता को चेतावनी दी कि यह सिर्फ "ट्रेलर" था। इस मामले में एक आरोपी के गुरुग्राम से होने का संदेह है, जिसका संबंध गैंगस्टर रोहित गोदारा से है।

रोहित गोदारा भारत का भगोड़ा है और इस समय अमेरिका में छुपा है। उसने गुरुग्राम के व्यवसायी सचिन मुंजाल की हत्या का की थी। नवंबर 2022 से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार की धमकियों के कारण सलमान खान की सुरक्षा का स्तर वाई-प्लस तक बढ़ा दिया गया है।

टॅग्स :सलमान खानमुंबई पुलिसCrime BranchगुजरातBhuj
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?