लाइव न्यूज़ :

Salman Khan Residence Firing: "महाराष्ट्र का गृह मंत्रालय पूरी तरह से फेल है" सुप्रिया सुले ने सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मुद्दे में लपेटा देवेंद्र फड़नवीस को

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: April 14, 2024 2:14 PM

सुप्रिया सुले ने फिल्म अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर हुई फायरिंग के लिए सीधे तौर पर महाराष्ट्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान के आवास के बाहर हुई फायरिंग के लिए सीधे तौर पर महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदारएससीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले का शिंदे सरकार पर हमलामहाराष्ट्र का गृह मंत्रालय पूरी तरह से अक्षम है और इसके लिए सत्तारूढ़ महायुति सरकार दोषी है

पुणे: मुंबई के बेहद पॉश इलाके बांद्रा में फिल्म अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर हुई फायरिंग के संबंध में एससीपी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि इसके लिए सीधे तौर पर महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार है। अपने आरोपों में सूबे के गृहमंत्री और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को लपेटते हुए सुले ने कहा कि महाराष्ट्र का गृह मंत्रालय पूरी तरह से अक्षम है और इसके लिए सत्तारूढ़ महायुति सरकार दोषी है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "यह असाधारण रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि जिस क्षेत्र में सलमान खान रहते हैं वह बेहद पॉश इलाका है। निश्चिततौर पर इस घटना से उनका परिवार दबाव में है। यह साफ है कि उस क्षेत्र में, जहां वरिष्ठ नागरिक टहलने जाते हैं, दूधवाले, सब्जी विक्रेता आते हैं और बच्चे स्कूल जाते हैं। ऐसी जगह पर फायरिंग हुई है तो सवाल उठता है कि इसके लिए कौन जिम्मेदारी लेगा? यह गृह मंत्रालय की पूरी विफलता है।"

सुले पुणे में बीआर अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। मुंबई में कानून व्यवस्था की स्थिति की तुलना पुणे से करते हुए जहां शरद पवार परिवार का गढ़ है, बारामती के सांसद ने कहा, "हम पुणे में रहते हैं और देखें कि यहां क्या हो रहा है, यह एक बहुत ही शिक्षित शहर है जहां लोग शांति और सद्भाव से रहते हैं लेकिन यहां भी अपराध बढ़ गया है। यह मैं आरोप नहीं लगा रहा हूं, यह महाराष्ट्र के लिए भारत सरकार द्वारा दिया गया डेटा है।''

सुप्रिया सुले के अलावा शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र की आर्थिक नगरी में कोई भी सुरक्षित नहीं है। दुबे ने राज्य में सत्तारूढ़ महायुति सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "चाहे वह सलमान खान हों या कोई आम आदमी, मुंबई और महाराष्ट्र में कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।"

मुंबई में पिछले दिनों हुई हिंसा की हालिया घटनाओं के बारे में बोलते हुए, शिवसेना (यूबीटी) नेता ने इस घटना पर राज्य सरकार की आलोचना की।

उन्होंने कहा, "आपने देखा कि हाल ही में मुंबई में गोलीबारी हुई और डोंबिवली में एक विधायक पर गोलीबारी हुई। आज सुबह सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी हुई। यह कैसी कानून व्यवस्था है? गृहमंत्री जी, मुख्यमंत्री जी, आप कहां हैं?"

महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ अपना हमला जारी रखते हुए दुबे ने कहा, "मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को इस घटना पर संज्ञान लेना चाहिए।"

मालूम हो कि रविवार सुबह में हुई इस घटना के संबंध में मुंबई पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने मुंबई के बांद्रा में सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक तीन राउंड फायरिंग हुई है। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस की अपराध शाखा जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। वहीं अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। पुलिस ने कहा कि हम आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।

टॅग्स :Supriya Suleदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavisशिव सेनाShiv SenaNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmit Shah Reply Arvind Kejriwal: '75 साल का रिटायरमेंट नरेंद्र मोदी के लिए नहीं', केजरीवाल पर बोले अमित शाह

भारतBegusarai Lok Sabha seat: गिरिराज सिंह बनाम अवधेश राय, 13 मई को 21 लाख मतदाता करेंगे वोट, जानें 2014 और 2019 में किस दल ने मारी बाजी, अभी क्या है समीकरण

भारतArvind Kejriwal In AAP Office: '21 दिन में पूरे देश में घूमूंगा, 1 दिन में 36 घंटे काम करूंगा', 'आप', कार्यालाय से बोले केजरीवाल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के सपोर्ट में आईं एक्स गर्लफ्रेंड, बिश्नोई समाज से मांगी माफी; बोलीं- सलमान को नुकसान पहुंचाने...

भारतकोलकाता: BJP के पंचायत प्रधान के घर पर ब्लास्ट, कुल 6 बम किए गए प्लांट, पुलिस ने 4 जिंदा पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतBihar LS polls 2024 Phase 4: पांच सीट, 55 प्रत्याशी, 13 मई को वोटिंग और 96 लाख मतदाता, इन सीटों पर पड़ेंगे वोट, जानें समय सारिणी

भारतBihar LS polls 2024: खड़गे के पटना पहुंचते ही प्रवक्ता विनोद शर्मा-अरविंद ठाकुर ने दिया इस्तीफा, कई गंभीर आरोप लगाए, आखिर क्या है कहानी

भारत'हम निर्णायक रूप से कार्रवाई करेंगे और पीओके लेंगे', तेलंगाना में गरजे अमित शाह

भारतसेक्स स्कैंडल मामला: प्रज्वल रेवन्ना बिना वीजा के भारत से फरार, सरकार को क्यों जारी करना पड़ा ब्लू कॉर्नर नोटिस, यहां जानें

भारतUttarakhand Yamunotri: यमुनोत्री में दर्शन, 'पहाड़ी रास्ते 'हाउसफुल', देखें वीडियो