Bihar LS polls 2024 Phase 4: पांच सीट, 55 प्रत्याशी, 13 मई को वोटिंग और 96 लाख मतदाता, इन सीटों पर पड़ेंगे वोट, जानें समय सारिणी

By एस पी सिन्हा | Published: May 11, 2024 05:19 PM2024-05-11T17:19:47+5:302024-05-11T17:23:04+5:30

Bihar LS polls 2024 Phase 4: चौथे चरण में 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

Bihar LS polls 2024 Phase 4 Five seats 55 candidates voting on May 13 and 96 lakh voters know timetable Darbhanga, Ujiarpur, Samastipur, Begusarai, Munger | Bihar LS polls 2024 Phase 4: पांच सीट, 55 प्रत्याशी, 13 मई को वोटिंग और 96 लाख मतदाता, इन सीटों पर पड़ेंगे वोट, जानें समय सारिणी

file photo

HighlightsBihar LS polls 2024 Phase 4: चौथे चरण में 51 पुरुष एवं 4 महिला उम्मीदवार हैं।Bihar LS polls 2024 Phase 4: मतदाताओं में 50 लाख 49 हजार 656 पुरुष, 45 लाख 33 हजार 813 महिला एवं 193 थर्ड जेंडर शामिल हैं। Bihar LS polls 2024 Phase 4: सबसे अधिक 13 उम्मीदवार उजियारपुर संसदीय क्षेत्र में हैं।

Bihar LS polls 2024 Phase 4: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए बिहार में पांच सीटों के लिए 13 मई को होने वाले मतदान के प्रचार का भोंपू आज शाम 6 बजे बंद हो गया। चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (सु.), बेगूसराय तथा मुंगेर लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होना है। अब उम्मीदवार घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चला सकते हैं। चौथे चरण में 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता 55 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चौथे चरण में 51 पुरुष एवं 4 महिला उम्मीदवार हैं। वहीं मतदाताओं में 50 लाख 49 हजार 656 पुरुष, 45 लाख 33 हजार 813 महिला एवं 193 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

21 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं

इस चरण के लिए 9447 बूथ पर मतदान होगा। इस चरण में सबसे अधिक 13 उम्मीदवार उजियारपुर संसदीय क्षेत्र में हैं। जबकि सबसे कम 8 उम्मीदवार दरभंगा संसदीय क्षेत्र में हैं। इस चरण में 14 राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय दलों से उम्मीदवार हैं, जबकि 20 उम्मीदवार निबंधित दलों से और 21 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

प्रत्येक बूथ पर औसतन 1014 मतदाता

वहीं, चुनाव आयोग ने 9447 बूथों में 4810 संवेदनशील बूथों से लाइव वेबकास्टिंग कराने की तैयारी की है। इस चरण में 43 मॉडल बूथ हैं। कुल बूथों में 1532 शहरी क्षेत्र में जबकि 7915 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। 32 बूथ महिलाएं और 17 बूथ दिव्यांग संचालित करेंगे। इस चरण में प्रत्येक बूथ पर औसतन 1014 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

औसतन जायदाद 2 करोड़ 88 लाख रुपए

इस चरण में उजियारपुर में सबसे कम 17.48 लाख मतदाता तो सबसे अधिक बेगूसराय में 22 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसके साथ ही बिहार में सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी चौथे चरण में है। इनकी औसतन जायदाद 2 करोड़ 88 लाख रुपए है। इस चरण में 10 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं।

राजद की अनीता देवी मुंगेर से प्रत्याशी हैं

कुल 55 उम्मीदवारों में से बेगूसराय में 10, मुंगेर में 12, दरभंगा में 8, उजियारपुर में 13 और समस्तीपुर में 12 अपना भाग्य आजमा रहे है। इनमें चार महिलाएं भी है। लोजपा (रा) से शांभवी कुमारी जो मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं। राजद की अनीता देवी मुंगेर से प्रत्याशी हैं। पति बाहुबली अशोक महतो हैं। जबकि जागरूक जनता पार्टी की निक्की झा और निर्दलीय अमृता कुमारी दरभंगा सीट से मैदान में है।

English summary :
Bihar LS polls 2024 Phase 4 Five seats 55 candidates voting on May 13 and 96 lakh voters know timetable Darbhanga, Ujiarpur, Samastipur, Begusarai, Munger


Web Title: Bihar LS polls 2024 Phase 4 Five seats 55 candidates voting on May 13 and 96 lakh voters know timetable Darbhanga, Ujiarpur, Samastipur, Begusarai, Munger

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे