लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद लोकसभा चुनाव: जब सलमान खान के रोड शो के चलते हार गईं डिंपल यादव

By निखिल वर्मा | Updated: April 1, 2019 15:31 IST

फिरोजाबाद लोकसभा उपचुनाव में राजबब्बर ने डिंपल को 85 हजार वोटों से हराया था। कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने वाले राजबब्बर को 3.12 लाख वोट जबकि पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं डिंपल को 2.27 लाख वोट मिले थे।

Open in App
ठळक मुद्देर राजबब्बर के समर्थन में अभिनेत्री नगमा, क्रिटेर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन, फिल्म स्टारों में सलमान खान, गोविंदा, प्रतीक बब्बर आए थे। वर्तमान में राजबब्बर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं और फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2009 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वे कन्नौज और फिरोजाबाद दो जगह से जीत हासिल की थी। चुनाव के बाद अखिलेश ने फिरोजाबाद सीट छोड़ने का फैसला किया। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने उनकी पत्नी डिंपल को उम्मीदवार बनाया। डिंपल का यह पहला संसदीय चुनाव था। उनके खिलाफ पूर्व समाजवादी राजब्बर मैदान में थे।

1989 में फिल्मी पर्दे से राजनीति का रुख करने वाले राजबब्बर ने अपनी शुरुआत जनता दल से की थी। 1994 में वह मुलायम सिंह यादव के साथ हो गए, सपा के टिकट से उन्हें राज्यसभा भेजा गया। 1999 और 2004 लोकसभा चुनाव में राजबब्बर ने आगरा सीट से जीत हासिल की। 2006 में उन्होंने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ दिया। इसके दो बाद वह कांग्रेस में चले गए, वर्तमान में राजबब्बर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं और फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ रहे हैं।

डिंपल के खिलाफ सड़क पर उतरे बॉलीवुड सितारे

लोकसभा 2009 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फिल्मस्टार राजबब्बर के समर्थन में अभिनेत्री नगमा, क्रिटेर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन, फिल्म स्टारों में सलमान खान, गोविंदा, प्रतीक बब्बर आए थे। इस फिल्मी ग्लैमर के चलते ही राजब्बबर ने जीत हासिल की थी। उप चुनाव में सपा की ओर से डिंपल यादव के समर्थन में संजय दत्त और जया बच्चन आई थीं। उन्होंने रोड शो किया था। हालांकि डिंपल हार गई थीं। 

फिरोजाबाद लोकसभा उपचुनाव में राजबब्बर ने डिंपल को 85 हजार वोटों से हराया था। कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ने वाले राजबब्बर को 3.12 लाख वोट जबकि पहली बार चुनावी मैदान में उतरीं डिंपल को 2.27 लाख वोट मिले थे।

30 वर्षीय रेहान बताते हैं, मदीना मार्केट से सदर बाजार तक सलमान खान सहित फिल्मी सितारों का रोड शो हुआ था। रोड शो सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चला। इसी रोड शो ने जनता को राजबब्बर को पक्ष में कर दिया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावराज बब्बरउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवफिरोजाबादउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए