लाइव न्यूज़ :

साक्षी मलिक ने कहा- नाबालिग के परिवार पर काफी दबाव है, बृजभूषण के खिलाफ आरोप पत्र दायर होने के बाद आया बयान

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 16, 2023 15:32 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली पुलिस द्वारा दायर की गई चार्जशीट में पुलिस ने नाबालिग द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न के मामले को रद्द करने की सिफारिश की है और कोर्ट को बताया कि नाबालिग द्वारा बृजभूषण के खिलाफ लगाये गये आरोपों के बारे में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलावनों में शमिल साक्षी मलिक का बड़ा बयानकहा- जिस नाबालिग के यौन उत्पीड़न से जुड़ा यह मामला है उसके परिवार पर काफी दबाव हैकहा- हमने सरकार से कुछ मांगें की हैं और कुछ समय बाद आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला करेंगे

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और पीछा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने करीब 1500 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया है। हालांकि इस आरोप पत्र में  दिल्ली पुलिस ने कथित नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले में दर्ज पॉक्सो केस में उन्हें पाक-साफ करार देते हुए जांच रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष पेश की। 

अब लंबे समय से  बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलावनों में शमिल साक्षी मलिक ने कहा है कि जिस नाबालिग के यौन उत्पीड़न से जुड़ा यह मामला है उसके परिवार पर काफी दबाव है। 

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक ने शुक्रवार को कहा, "उनको (बृज भूषण शरण सिंह) कल पुलिस द्वारा प्रस्तुत चार्जशीट में नामित किया गया है। नाबालिग के मामले में, यह स्पष्ट है कि परिवार पर बहुत दबाव है। हमने सरकार से कुछ मांगें की हैं और कुछ समय बाद आगे की कार्रवाई के बारे में फैसला करेंगे।" इससे पहले साक्षी मलिक ने गुरुवार को कहा था कि पहलवानों के वकील ने चार्जशीट हासिल करने के लिए अर्जी दी है। उसके बाद अगला कदम तय किया जाएगा। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली पुलिस द्वारा दायर की गई चार्जशीट में पुलिस ने नाबालिग द्वारा बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दायर यौन उत्पीड़न के मामले को रद्द करने की सिफारिश की है और कोर्ट को बताया कि नाबालिग द्वारा बृजभूषण के खिलाफ लगाये गये आरोपों के बारे में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं।

इस संबंध में दिल्ली पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "हमने पॉक्सो मामले में जांच पूरी होने के बाद सीआरपीसी की धारा 173 के तहत कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जिसमें शिकायतकर्ता यानी पीड़िता के पिता और स्वयं पीड़िता के बयानों के आधार पर कोर्ट से बृजभूषण के खिलाफ लगाये गये आरोपों को  रद्द करने का अनुरोध किया है।"

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहसाक्षी मलिकदिल्ली पुलिसकोर्टपोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील