लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः टिकट कटने की डर से साक्षी महाराज ने यूपी BJP अध्यक्ष को लिखा धमकी भरा खत

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 12, 2019 17:53 IST

साक्षी महाराज ने कहा कि उन्हें उन्नाव संसदीय क्षेत्र से फिर से टिकट दिया जाए और उनके अलावा कोई भी ओबीसी का प्रतिनिधि नहीं है। अगर पार्टी किसी और को मैदान में उतारने का निर्णय लेती है तो करोड़ों कार्यकर्ता आहत होंगे। 

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद साक्षी महाराज ने दोबारा उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डे को धमकी भरे लहजे में खत लिखा है। उन्होंने कहा है कि उन्हें उन्नाव संसदीय क्षेत्र से फिर से टिकट दिया जाए और उनके अलावा कोई भी ओबीसी का प्रतिनिधि नहीं है। अगर पार्टी किसी और को मैदान में उतारने का निर्णय लेती है तो करोड़ों कार्यकर्ता आहत होंगे। 

उन्होंने यूपी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को खत लिखते हुए कहा, 'मैं उन्नाव लोकसभा सीट पर ध्यान दिलाना चाहता हूं कि इस लोकसभा सीट पर मैंने साल 2014 में तीन लाख, 15 हजार वोटों से जीत दर्ज करवाई थी। लोकसभा में कांग्रेस और बसपा की जमानत जब्त हो गई थी। सपा दूसरे नंबर पर रही थी। यह सीट सपा-बसपा गठबंधन में 2019 में सपा के खाते में गई है। सपा की ओर से कद्दावर नेता अरुण कुमार शुक्ला या अन्य किसी ब्राह्मण के लड़ने की संभावना है।'     

उन्होंने लिखा, 'उन्नाव जिले में मुझे छोड़कर ओबीसी का कोई प्रतिनिधि नहीं है। वैसे भी पार्टी पर ओबीसी की उपेक्षा का आरोप यदा-कदा लगता रहता है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि 15 साल बाद यह सीट पार्टी के आशीर्वाद से मेरे द्वारा जीती गई थी। मेरे जनपद में आने से पहले भाजपा का कोई भी प्रतिनिधित्व जिले में नहीं था। आज छह के छह विधायक और एक एमएलसी बीजेपी का है।'

आगे साक्षी महाराज ने लिखा, 'उन्नाव लोकसभा सीट से पार्टी कोई अन्य निर्णय लेती है तो इससे प्रदेश और देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के आहत होने की पूरी संभावना है। जिसका परिणाम भी सुखद नहीं रहेगा।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप