लाइव न्यूज़ :

साक्षी महाराज ने ज्ञानवापी का मतलब बताते हुए 'शिव के स्थान' का दावा किया, कहा- इसमें विवाद का कोई मतलब नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: May 14, 2022 12:30 IST

साक्षी महाराज शनिवार को उन्नाव के बीघापुर तहसील के महाविद्यालयों में लैपटाप वितरण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे जहां उन्होंने उक्त बातें कहीं।

Open in App
ठळक मुद्देसाक्षी महाराज ने कहा कि ज्ञानवापी भगवान शिव का स्थान है भाजपा सांसद ने कहा कि इसमें विवाद का कोई मतलब नहीं है

उन्नावः ज्ञानवापी मस्जिद सर्वेक्षण के बीच भाजपा नेता साक्षी महाराज ने कहा कि ज्ञानवापी जैसा शब्द कुरान व इस्लाम में कहीं स्थान नहीं पाता है। भाजपा सांसद ने कहा कि ज्ञानवापी का अर्थ है ज्ञान का सरोवर या ज्ञान का कुआं, इसी शब्द से साफ है कि वह स्थान भगवान शिव का  है।

साक्षी महाराज शनिवार को उन्नाव के बीघापुर तहसील के महाविद्यालयों में लैपटाप वितरण कार्यक्रम में शामिल होने गए थे जहां उन्होंने उक्त बातें कहीं। साक्षी महाराज ने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि अटक से कटक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत एक है। भारतीय संविधान के खिलाफ जो भी कुछ करेगा, उसपर संवैधानिक कार्रवाई होगी। ज्ञानवापी  स्थान भगवान शिव का है, जो ज्ञान के दाता हैं। इसको लेकर विवाद का कोई मतलब नहीं।

मुथरा की मस्जिद और ताजमहल का भी साक्षी महाराज ने जिक्र किया। इस विवाद को लेकर उन्होंने कहा कि मथुरा में जो मस्जिद है, वह आक्रांताओं ने तोड़कर बनवाई थी। मामला अदालत में और जो फैसला आएगा स्वीकार किया जाएगा। भाजपा नेता ने कहा कि ताजमहल की भी विवेचना होगी। पुरातत्व विभाग जांच करेगा। जो होगा साक्षी महाराज की मांग पर नहीं, पुरातत्व विभाग की डिमांड पर होगा। 

 गौरतलब है कि वाराणसी में स्थानीय अदालत की अनुमति के बाद शनिवार सुबह 8 बजे से मस्जिद का वीडियोग्राफी सर्वे शुरू किया गया। सर्वे टीम ने सुबह 8 बजे से 12 बजे तक सर्वे किया। कुल 53 लोगों को सर्वे टीम में शामिल किया गया है। तीन तहखाने चाबियों से खोले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्जिद के बाहरी हिस्से में स्वास्तिक और कमल फूल के निशान मिले हैं।

टॅग्स :साक्षी महाराजBJPवाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो