लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस अध्यक्ष को दी RSS के कार्यक्रम में जाने की सलाह, कहा- भगवान राहुल को सद्बुद्धि दे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 18, 2018 15:59 IST

राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए साक्षी महाराज कहा कि राहुल मंदिर शिव भक्त बनें मंदिर मंदिर घूम रहे हैं । उनको संघ के कार्यक्रम में जाकर अपनी बात रखनी चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली, 18 सितंबर: भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को उन्होंने एक नसीहत दे डाली है। उन्होंने कहा है कि  रआएसएस के कार्यक्रम में शामिल होकर उनको राष्ट्रीयता और देशभक्ति को समझना चाहिए।

जी न्यूज से बात करते हुए साक्षी महाराज ने कहा है कि भगवान उनको सद्बुद्धि दें ताकि वे आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल हो जाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या फिर कोई और दल के नेता उनको संघ को समझने के लिये संघ के पास जाना ही पड़ेगा और वहां जानें का लाभ ये होगा कि आप सलीका सीखेंगे और बातों को समझेंगे। 

राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल मंदिर शिव भक्त बनें मंदिर मंदिर घूम रहे हैं । उनको संघ के कार्यक्रम में जाकर अपनी बात रखनी चाहिए। इसी दौरान उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि भगवान राहुल गांधी को सद्बुद्धि दे ताकि वे आरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचें अभी भी दो दिन का कार्यक्रम बचा हुआ है। वहीं, आरएसएस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन है इसलिए देश आज तक बचा हुआ है नहीं तो कब का टूट गया होता।

कांग्रेस ने इस देश तो तोड़ने का काम किया है। केवल आरएसएस ही है जिसने देश को तोड़ने का नहीं बल्कि जोड़ने का काम किया है। राम मंदिर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उम्मीद है लोकसभा चुनाव से पहले मंदिर बनना शुरू हो जाएगा, राजनीति में मेरे आने का कारण ही मंदिर का निर्माण करवाना है।

2019 के चुनाव से पहले मंदिर का निर्माण जरूर शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही इलाहाबाद में महाकुंभ होने वाला है और साधु सन्यासी फिर कोई निर्णय लेंगे। करोड़ों लोगों की आस्था का प्रश्न है, इसे यूं ही छोड़ा नहीं जा सकता। वहीं, फिलहाल साक्षी के इस बयान पर कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राहुल गांधीआरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत