लाइव न्यूज़ :

Saif Ali Khan Attack Case: ऑटो-रिक्शा चालक भजन सिंह राणा से मिले सैफ अली खान?, पैसे दिए और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद का आश्वासन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2025 19:53 IST

Saif Ali Khan Attack Case: सोलह जनवरी की रात यहां बांद्रा क्षेत्र में एक अर्पाटमेंट की 12वीं मंजिल पर स्थित 54 वर्षीय अभिनेता के घर में उन पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनकी मां शर्मिला टैगोर के पैर छुए।सभी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। हमलावर ने उन पर कई बार चाकू से वार किया।

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने यहां पिछले सप्ताह हुए हमले के बाद उन्हें अस्पताल ले जाने वाले ऑटो-रिक्शा चालक भजन सिंह राणा से मुलाकात की और मदद करने के लिए आभार व्यक्त किया। चालक ने बताया कि सैफ ने उसे कुछ पैसे भी दिए और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। राणा ने कहा कि मंगलवार को सैफ को अस्पताल से छुट्टी मिलने से ठीक पहले जब वह लीलावती अस्पताल पहुंचे तो उन्होंने अभिनेता और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उनकी मां शर्मिला टैगोर के पैर छुए।

उन्होंने कहा कि सभी ने उन्हें बहुत सम्मान दिया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। उन्होंने यह भी कहा कि अभिनेता ने उनके संपर्क में रहने का वादा किया है। सोलह जनवरी की रात यहां बांद्रा क्षेत्र में एक अर्पाटमेंट की 12वीं मंजिल पर स्थित 54 वर्षीय अभिनेता के घर में उन पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला किया था। हमलावर ने उन पर कई बार चाकू से वार किया।

इसके बाद खान को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनकी आपातकालीन सर्जरी की गई थी। खान को मंगलवार शाम यहां स्थित लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। ऑटोरिक्शा चालक ने कहा, ‘‘मैं कल अस्पताल में उनसे (सैफ से) मिला। उन्होंने अस्पताल पहुंचाने में मदद करने के लिए मुझे धन्यवाद देने के वास्ते बुलाया था। उन्होंने मेरी सराहना की। मुझे उनसे और उनके परिवार से आशीर्वाद मिला।’’

 

राणा ने कहा, ‘‘उन्होंने (खान) मुझे अपनी मां (शर्मिला टैगोर) से मिलवाया और मैंने उनके पैर छुए। उन्होंने मुझे जो भी सही लगा, रुपये दिए और कहा कि जब भी मुझे मदद की जरूरत होगी, वह उपलब्ध रहेंगे।’’ पुलिस ने अभिनेता पर हमले के आरोप में रविवार को ठाणे से बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार किया था।

शहजाद अवैध रूप से भारत में घुसा था और उसने अपना नाम बदलकर विजयदास कर लिया था। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी चोरी करने के इरादे से अभिनेता के घर में घुसा था। इस बीच, शिवसेना नेता संजय निरूपम ने बॉलीवुड अभिनेता के ‘‘शीघ्र स्वस्थ होने’’ पर टिप्पणी की।

निरूपम ने कहा, ‘‘लीलावती अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि चाकू सैफ अली खान की पीठ के 2.5 इंच अंदर तक घुस गया था और उनकी सर्जरी छह घंटे तक चली थी। उन्हें हमें यह बताना चाहिए कि क्या छह घंटे लंबे ऑपरेशन से गुजरने वाला व्यक्ति इतनी जल्दी ठीक हो सकता है।’’

शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने भी अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने के बारे में बात की। राउत ने कहा, ‘‘चाकू गहराई तक घोंपा गया था, लेकिन सैफ अस्पताल से खुद चलकर बाहर आए। यह डॉक्टरों के किसी चमत्कार से कम नहीं है।’’

टॅग्स :सैफ अली खानमुंबईPoliceबांग्लादेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?