लाइव न्यूज़ :

साहित्य अकादमी पुरस्कार: वीरप्पा मोइली, अरुंधति सुब्रमण्यम समेत 20 लेखक सम्मानित; रस्किन बांड, विनोद कुमार शुक्ल सहित छह लेखक फेलोशिप के लिए चुने गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2021 08:02 IST

जनेता-लेखक एम वीरप्पा मोइली और कवयित्री अरुंधति सुब्रमण्यिम समेत 20 लेखकों को शनिवार को वर्ष 2020 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देराजनेता-लेखक एम वीरप्पा मोइली और कवयित्री अरुंधति सुब्रमण्यिम समेत 20 लेखकों को साहित्य अकादमी पुरस्कारकार्यकारी बोर्ड ने शनिवार को 24 भाषाओं में साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 2020 का भी ऐलान किया

नयी दिल्लीः राजनेता-लेखक एम वीरप्पा मोइली और कवयित्री अरुंधति सुब्रमण्यिम समेत 20 लेखकों को शनिवार को वर्ष 2020 के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मोइली को अपनी कन्नड कविता ‘श्री बाहुबली अहिम्सादिगविजयम’, सुब्रमण्यम को अंग्रेजी कविता संग्रह ‘व्हेन गॉड इज ए ट्रैवलर’ के पुरस्कृत किया गया।

वहीं अंग्रेजी भाषा के विख्यात लेखक रस्किन बांड, हिंदी साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल और छह अन्य लेखकों का चयन शनिवार को साहित्य अकादमी फेलोशिप के लिए किया गया। साहित्य अकादमी ने एक बयान में कहा कि अकादमी की आम परिषद ने अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रशेखर काम्बर की अध्यक्षता में एक बैठक में अपने सर्वोच्च सम्मान - फेलोशिप की घोषणा की। फेलोशिप पाने वाले अन्य लेखकों में सिरशेंदु मुखोपाध्याय (बांग्ला), एम लीलावती (मलयालम), डॉक्टर भालचंद्र नेमाडे (मराठी), डॉक्टर तेजवंत सिंह गिल (पंजाबी) ,स्वामी रामभद्राचार्य (संस्कृत) और इंदिरा पार्थसारथी (तमिल) शामिल हैं। 

इसके साथ ही कार्यकारी बोर्ड ने शनिवार को 24 भाषाओं में साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 2020 का भी ऐलान किया। हिंदी भाषा के लिए यह पुरस्कार टीईएस राघवन को दिया गया है। राघवन ने तिरुक्कल नामक तमिल कविता संग्रह का अनुवाद इसी शीर्षक से हिंदी में किया है। अंग्रेजी के लिए श्रीनाथ पेरूर को दिया गया है। उन्होंने घाचर घोचर नामक कन्नड़ उपन्यास का अनुवाद इसी शीर्षक से अंग्रेजी में किया है। बांग्ला भाषा में अनुवाद का साहित्य अकादमी पुरस्कार पुष्पितो मुखोपाध्याय, मराठी में अनुवाद के लिए सोनाली नवांगुल को प्रदान किया गया है। इस सम्मान के तहत तांबे की पट्टिका और 50000 रुपये प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार इस साल के अंत में प्रदान किए जाएंगे।

 

 

टॅग्स :साहित्य अकादमी पुरस्कार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVinod Kumar Shukla passes away: प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल का निधन

भारतब्लॉग: साहित्य में निरंतर प्रयोग करते रहे अज्ञेय

भारतSahitya Akademi Award 2023: इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति बाल साहित्य पुरस्कार 2023 से सम्मानित

भारतमशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबियत बिगड़ी, वेंटिलेटर सपोर्ट पर अस्पताल में भर्ती

भारतदिल्ली के आईटीओ स्थित गालिब संस्थान में 'नमस्ते इंडिया दसरस 2023' का किया गया आयोजन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण