लाइव न्यूज़ :

साहित्य अकादमी ने नेपाली, ओड़िया, मलयालम एवं राजस्थानी भाषा के लिए 2020 के पुरस्कारों की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 26, 2021 20:03 IST

Open in App

साहित्य अकादमी ने नेपाली, ओड़िया, मलयालम एवं राजस्थानी भाषा के रचनाकारों के लिए वर्ष 2020 के प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कारों की घोषणा की। अकादमी ने एक बयान में बताया कि साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डॉ. चद्रशेखर कंबार ने नेपाली, ओड़िया, मलयालम एवं राजस्थानी भाषा में साहित्य अकादमी पुरस्कार 2020 को अपनी स्वीकृति प्रदान की है।” उसमें बताया गया है कि नेपाली के प्रख्यात लेखक शंकर देव ढकाल को उनकी कृति ‘किरायाको कोख’ के लिए और राजस्थानी के प्रख्यात लेखक भंवरसिंह सामौर को उनकी कृति ‘संस्कृति री सनातन दीठ’ के लिए पुरस्कृत किया गया है। बयान के मुताबिक, मलयालम भाषा में नाटककार, उपन्यासकार तथा कवि ओमचेरी एनएन पिल्लई को उनकी कृति ‘आकस्मिकम् ओरम्मक्कुरिप्पुकल’ के लिए पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। अकादमी ने बताया कि ओड़िया भाषा में लेखिका तथा कवयित्री यशोधारा मिश्र को उनकी कृति ‘समुद्रकूल घर’ के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया जाएगा। बयान के मुताबिक, पुस्तकों का चयन निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार त्रिसदस्यीय जूरी द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर किया गया हैइन चार भाषाओं के पुरस्कारों का ऐलान पहले नहीं किया जा सका था। इस साल मार्च में अकादमी ने हिंदी में कविता संग्रह के लिए अनामिका और कन्नड़ में महाकाव्य लिखने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम वीरप्पा मोइली समेत 20 भारतीय भाषाओं के लेखकों को वर्ष 2020 का प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की थी। अकादमी हर साल 24 भाषाओं के रचनाकारों को साहित्य अकादमी पुरस्कारों से नवाज़ती है।पुरस्कार विजेताओं को बाद में आयोजित होने वाले एक विशेष समारोह में पुरस्कार के रूप में एक उत्कीर्ण ताम्रफलक तथा एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए