लाइव न्यूज़ :

सागर हत्याकांडः जेल में बंद ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को झटका, कोर्ट ने 25 जून तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 11, 2021 15:56 IST

दिल्ली की एक अदालत ने ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत 25 जून तक के लिए शुक्रवार को बढ़ा दी।

Open in App
ठळक मुद्देछत्रसाल स्टेडियम में कथित तौर पर हुई एक झड़प में एक पहलवान की मौत हुई थी।न्यायिक हिरासत में रखने के बाद मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रीतिका जैन के सामने पेश किया गया था।अदालत ने जेल में विशेष भोजन के लिए कुमार की याचिका खारिज कर दी थी।

नई दिल्लीः दिल्ली की अदालत ने शुक्रवार को छत्रसाल स्टेडियम हत्या मामले में जेल में बंद ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत 25 जून तक बढ़ा दी।

युवा पहलवान सागर राणा उर्फ ​​सागर धनखड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। कुमार की नौ दिन की न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद उसे रोहिणी जिला अदालत में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट रीतिका जैन के समक्ष पेश किया गया।

दिल्ली की एक अदालत ने जेल में विशेष भोजन के लिए कुमार की याचिका खारिज कर दी थी। जिसमें प्रोटीन युक्त स्वास्थ्य पूरक, ओमेगा -3 कैप्सूल, संयुक्त कैप्सूल, प्री-वर्कआउट C4, हाइड, मल्टीविटामिन GNC, एक्सरसाइज बैंड शामिल थे।

कुमार पर हत्या और अपहरण के मामले दर्ज हैं। संपत्ति के एक कथित विवाद में चार और पांच मई की दरम्यानी रात में स्टेडियम में कुमार और उसके कुछ दोस्तों ने कथित तौर पर सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों पर हमला कर दिया था। इस घटना में धनखड़ की मौत हो गई थी।

पुलिस का आरोप है कि सुशील कुमार हत्या का “मुख्य दोषी और साजिशकर्ता” है। पुलिस के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मौजूद हैं जिनमें कुमार और उसके साथियों को धनखड़ को पीटते देखा जा सकता है। कुमार और सह आरोपी अजय कुमार सहरावत को 23 मई को गिरफ्तार किया गया था। घटना के संबंध में अब तक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

टॅग्स :सुशील कुमारदिल्लीकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप