लाइव न्यूज़ :

कन्हैया कुमार से नुकसान के सवाल पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- मोदी जी के पास इस बार नई योजना है

By विकास कुमार | Updated: April 29, 2019 19:38 IST

बता दें कि बीते दिन ही भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कन्हैया कुमार की तारीफ की थी. कन्हैया कुमार उनके पक्ष में प्रचार करने के लिए 8 और 9 मई को भोपाल आ रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल में आज साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उमा भारती से मुलाक़ात की.उमा भारती ने इस दौरान पांव छूकर उनके आशीर्वाद लिए.भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कन्हैया कुमार की तारीफ की थी.

भोपाल सीट से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह के पक्ष में कन्हैया कुमार के प्रचार से खुद को किसी भी प्रकार के नुकसान को खारिज किया है. प्रज्ञा ठाकुर ने पत्रकारों से कहा कि मोदी जी के पास इस बार नई योजना है. 

बता दें कि बीते दिन ही भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने कन्हैया कुमार की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि कन्हैया एक अच्छा लड़का है और आरजेडी ने उनके ख़िलाफ़ उम्मीदवार उतार कर अच्छा नहीं किया. 

दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को अपनी पार्टी में उठाया भी था. इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की ख़ुशी है कि कन्हैया कुमार उनके पक्ष में प्रचार करने के लिए 8 और 9 मई को भोपाल आ रहे हैं. 

भोपाल में आज साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने उमा भारती से मुलाक़ात की. इस दौरान वो फूट-फूट कर रो परीं. उमा भारती ने इस दौरान पांव छूकर उनके आशीर्वाद लिए. 

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लेकर इससे पहले एक सवाल के जवाब में उमा भारती ने तंज भरे अंदाज में कहा था कि वो एक महान साध्वी हैं और मैं एक मूर्ख इंसान प्राणी हूँ. 

उमा भारती इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रही हैं, उन्होंने इसकी घोषणा चुनाव से तीन महीने पहले ही कर दी थी. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरकन्हैया कुमारदिग्विजय सिंहउमा भारतीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?