लाइव न्यूज़ :

साधु यादव ने बहन से तोड़े सभी नाते, कहा- राबड़ी देवी राजपूत हैं, मैं यादव हूं, मर जाएंगे पर लालू से नहीं मिलेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: December 12, 2021 20:06 IST

तेजस्वी यादव की शादी के बाद लगातार हमलावर साधु यादव ने कहा है कि लालू परिवार से उनका कोई नाता नहीं है. उन्होंने साथ ही राबड़ी देवी को राजपूत बताया जबकि खुद को यादव बताया।

Open in App
ठळक मुद्देमेरी कोई बहन नहीं है, मेरा कोई जीजा नहीं है, मेरा कोई भांजा नहीं है: साधु यादवसाधु यादव की धमकी- कोलकाता और आंध्र प्रदेश से मेरे पास तस्वीरें आ गई हैं, सारी पोल खोल दूंंगा।

पटना: तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव से नाराज चल रहे मामा साधु यादव अपने बड़े भांजे तेजप्रताप के बयान के बाद इस कदर भडक गये हैं कि लालू परिवार पर जमकर हमला बोल दिया है. उन्होंने अपनी बड़ी बहन राबडी देवी को लेकर कहा कि वह (राबडी देवी) राजपूत हैं, जबकि वह खुद यादव. साधु ने कहा कि मेरी कोई बहन नहीं है, मेरा कोई जीजा नहीं है, मेरा कोई भांजा नहीं है. मर जाएंगे, लेकिन लालू यादव से नहीं मिलेंगे. 

लालू परिवार सुधर जाए, वरना पोल खोल दूंगा: साधु यादव

उन्होंने कहा कि लालू परिवार से उनका कोई नाता नहीं है. साधु यादव ने कहा कि कोलकाता और आंध्र प्रदेश से मेरे पास तस्वीरें आ गई हैं. उन्होंने कहा कि लालू परिवार सुधर जाए, वरना वक्त आने पर सबकी पोल खोलकर रख दूंगा. तेजप्रताप को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि जिससे शादी हुई उसे तो रख नहीं पाए और हमको उपदेश दे रहे हैं. 

साधु ने कहा कि उनके पास सारी तस्वीरें मोबाइल में सेव हैं. अगर लालू यादव का परिवार नहीं सुधरता तो ये तस्वीरें सबके सामने रखूंगा. उन्होंने कहा कि. अगर तेजस्वी यादव को शादी ही करनी थी तो डंके की चोट पर शादी करते. ढोल नगाड़े के साथ शादी करने में क्या दिक्कत थी? आज मेरे समाज के लोग कह रहे हैं कि आपके भांजे ने ये क्या किया? 

साधु यादव ने तेज प्रताप यादव को बहरूपिया बताते हुए कहा कि तेज प्रताप कभी कृष्ण बन जाते हैं तो कभी शंकर. जिससे शादी की उसे रख नहीं पाए और मुझे उपदेश दे रहे हैं. शादी के बाद पत्नी को घर में रखते, सम्मान देते. वंश को आगे बढाते. साधु यादव ने कहा कि कृष्ण पूरे समाज के थे ना कि एक परिवार के. 

साधु यादव पर बना गाना हुआ वायरल

दूसरी ओर साधु यादव के बयान को लेकर उपजे विवाद के बाद इस मसले पर भी गाना बन गया है और तेजी से वायरल हो रहा है. गायिका दीपांजलि यादव की आवाज में गाना बना है 'साधु मामा काहे पागलाइल बानी'. 

यह गाना पूरी तरह से लालू यादव और तेजस्वी यादव को समर्पित किया गया है. गीत में बताया गया है कि तेजस्वी यादव ने दूसरे धर्म में शादी करके कोई गलती नहीं की है. कुल मिलाकर इस गीत में साधु यादव को टारगेट किया गया है. इसमें बताया गया है कि साधु यादव आज जो भी हैं, वह सब लालू यादव की बदौलत ही हैं. इस भोजपुरी गीत को सत्यवीर सिंह ने लिखा है.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहार समाचारतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए