लाइव न्यूज़ :

‘मिट्टी बचाने’ की अलख जगाने सद्गुरु आज पुणे में ‘लोकमत’ के मंच से पुणेकरों से साधेंगे संवाद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 14, 2022 13:09 IST

मिट्टी के संवर्धन का संदेश देने के लिए 26 देशों का दौरा कर चुके ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु मंगलवार को 'लोकमत' के मंच से पुणे की जानी-मानी हस्तियों से संवाद करेंगे।

Open in App

पुणे: प्रदूषण रोककर मिट्टी के संवर्धन का संदेश देने के लिए 26 देशों का दौरा कर ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु मंगलवार को पुणे आ रहे हैं. ‘लोकमत’ के मंच से वे पुणे की जानी-मानी हस्तियों से संवाद साधेंगे. इस अवसर पर मिट्टी बचाओ (सेव सॉइल) के प्रति जनजागृति की जाएगी.

पूरी दुनिया की यात्रा कर सद्गुरु ‘मिट्टी बचाओ’ का संदेश दे रहे हैं. उनकी यह विश्व यात्रा 14 जून को पुणे पहुंचेगी. यहां ‘लोकमत’ के मंच पर मिट्टी के संरक्षण का आह्वान किया जाएगा.

इस अभियान का उद्देश्य है कि दुनिया के विभिन्न देशों के 350 करोड़ लोगों से संवाद करते हुए वहां की सरकारों को मिट्टी का पुनरुज्जीवन करने और अपरदन रोकने के लिए मृदा संरक्षण की नीतिगत योजना तैयार करने के लिए प्रेरित किया जाए. सद्गुरु इस संदेश को लेकर सोलो बाइक राइड पर निकले हैं. वे समझा रहे हैं कि अगर मिट्टी की सेहत बेहतर रही, तो हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. अभियान का उद्देश्य बढ़ते मरुस्थलीकरण और मिट्टी के अपरदन को रोकने के प्रति जागरूकता पैदा करना है.

अगर हम बढ़ती आबादी का पेट भरना चाहते हैं, तो हमें अच्छी जमीन चाहिए, तभी फसल अच्छी होगी. मिट्टी की उर्वरता ही खत्म हो रही है. तेज बारिश, हवा के झोंके और पानी का तेज बहाव महीन कणों के साथ-साथ मिट्टी को भी बहा ले जाता है. आम तौर पर मिट्टी की 2.5 सेमी मोटी परत बनने में लगभग 400 से 1000 वर्ष लगते हैं. अगर जमीन प्राकृतिक आवरण में रहे, तो मिट्टी का कटाव धीमा हो जाता है और इस प्रकार प्राकृतिक संतुलन बना रहता है।

सद्गुरु ने मृदा संरक्षण का संदेश देते हुए सोलो बाइक राइड से 100 दिनों में 27 देशों की यात्रा करने का संकल्प किया था. वे इन देशों के नागरिकों और नेताओं को मिट्टी बचाने का संदेश पहुंचा रहे हैं. 26 देशों की यात्रा के बाद वे हाल ही में भारत के जामनगर पहुंचे. वे भारत के विभिन्न राज्यों का दौरा कर 14 जून को पुणे आ रहे हैं. इस मौके पर ‘लोकमत’ ने पुणे में सद्गुरु के स्वागत समारोह का आयोजन किया है.

आजादी के अमृत काल में नव संकल्प

यात्रा के 75वें दिन सद्गुरु की यात्रा दिल्ली पहुंची थी. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मिट्टी बचाओ अभियान’ में शामिल हुए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इस अमृत काल में नए-नए संकल्प किए जा रहे हैं. इसलिए, यह अभियान बहुत महत्वपूर्ण है.

टॅग्स :सद्गुरू जग्गी वासुदेवPune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट22 वर्षीय अविवाहित लड़की, परिवार से छुपाई प्रेग्नेंसी, 7वें माह में खाईं गोलियां?, घर पर प्रसव और मां-शिशु की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए