लाइव न्यूज़ :

दुख की बात है कि मंडाविया भी हर्षवर्धन के रास्ते पर चल रहे हैं: कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 15, 2021 11:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई कांग्रेस ने देश में कोरोना रोधी टीकों की कथित तौर पर कमी होने को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस संदर्भ में स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी अपने पूर्ववर्ती हर्षवर्षधन के रास्ते पर चल रहे हैं।

विपक्षी पार्टी ने यह दावा भी किया कि टीकों की ‘कमी’ के मुद्दे पर देश की जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘‘सदियों का बनाया, पलों में मिटाया, देश जानता है कौन ये कठिन दौर लाया।’’

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने ट्वीट कर दावा किया, ‘‘ नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया अपने पूर्ववर्ती की तरह उसी रास्ते पर चल रहे हैं। यह दुख की बात है। राज्य दर राज्य टीके की कमी की शिकायत कर रहे हैं। टीकाकरण केंद्रों में "टीके नहीं हैं" के बोर्ड लगे होते हैं। टीकों की खुराक खत्म होने के बाद कतारों में खड़े लोगों को घर लौटना पड़ता है।’’

चिदंबरम ने कहा, ‘‘क्या टीके की कमी की शिकायत करने वाले सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री झूठ बोल रहे हैं? क्या अखबार और टीवी की खबरों से लोगों को इसलिए दूर किया जा रहा है, क्योंकि टीकों की कोई खुराक नहीं है? निष्कर्ष यह है कि केंद्र और राज्यों के बीच जनता को मूर्ख बनाया जा रहा है।’’

उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कुछ राज्यों द्वारा कोविड-19 टीकों की कमी के बारे में शिकायत किये जाने के बीच बुधवार को कहा कि लोगों में दहशत पैदा करने के लिए ''फिजूल'' बयान दिए जा रहे हैं और राज्यों को अच्छी तरह से पता है कि उन्हें कब और कितनी मात्रा में खुराक मिलेगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र राज्यों को खुराक के आवंटन के बारे में पहले ही सूचित कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए