लाइव न्यूज़ :

विराट कोहली को विराट कोली और सचिन तेंदुलकर को सुच्चिन तेंदुलकॉर बोल गए डोनाल्ड ट्रंप, पहले दिन की कई गलतियां 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2020 13:57 IST

मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ समारोह को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि लोगों को हिंदी फिल्में देखने और उनके माध्यम से भारतीय संस्कृति को समझने में बहुत मजा आता है। उन्होंने करीब एक लाख लोगों से भरे स्टेडियम में अपने भाषण में कहा, ‘‘इस देश में कौशल और रचनात्मकता के गढ़ माने जाने वाले बॉलीवुड में एक साल में करीब 2000 फिल्में बनती हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देसंगीत और नृत्य, रोमांस और ड्रामा तथा ‘डीडीएलजे’ एवं ‘शोले’ जैसी शानदार फिल्मों का बड़ा आनंद उठाते हैं।1995 में शाहरुख खान और काजोल की ‘डीडीएलजी’ एक रोमांटिक फिल्म थी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को हिंदी फिल्मों की तारीफ करते हुए भारतीयों के दिलों को छूने की कोशिश की और अपने-अपने समय की दो सबसे मशहूर फिल्मों ‘शोले’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (डीडीएलजे)’ का नाम भी लिया।

इस दौरान ट्रंप ने कुछ शब्दों का गलत उच्चारण कर गए। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा होते रहा। भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को सुच्चिन तेंदुलकॉर बोल गए और तो और विराट कोहली को विराट कोली कह दिया।

मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ समारोह को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि लोगों को हिंदी फिल्में देखने और उनके माध्यम से भारतीय संस्कृति को समझने में बहुत मजा आता है। उन्होंने करीब एक लाख लोगों से भरे स्टेडियम में अपने भाषण में कहा, ‘‘इस देश में कौशल और रचनात्मकता के गढ़ माने जाने वाले बॉलीवुड में एक साल में करीब 2000 फिल्में बनती हैं।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘पूरी दुनिया में लोग भांगड़ा, संगीत और नृत्य, रोमांस और ड्रामा तथा ‘डीडीएलजे’ एवं ‘शोले’ जैसी शानदार फिल्मों का बड़ा आनंद उठाते हैं।’’ वर्ष 1975 में आयी ‘शोले’ बेहद कामयाब फिल्म थी, जबकि 1995 में शाहरुख खान और काजोल की ‘डीडीएलजी’ एक रोमांटिक फिल्म थी। दोनों ही फिल्मों ने अपने-अपने समय में जबरदस्त कामयाबी अर्जित की थी।

शोले के निर्देशक रमेश सिप्पी ने कहा कि वह बहुत खुश हैं कि ट्रंप ने अपने संबोधन में उनकी फिल्म का जिक्र किया। सिप्पी ने कहा, ‘‘मैं गौरवान्वित महसूस कर हूं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसका जिक्र किया। मुझे बहुत खुशी हुई कि अपने संबोधन में उन्होंने भारत के सृजनात्मक नमूने के तौर पर ‘शोले’ को शामिल किया। फिल्म के 45 साल बाद शोले का जिक्र करने के लिए मैं शुक्रगुजार हूं।’’

डीडीएलजी के निर्माता यशराज फिल्मस ने ट्विटर पर ‘डीडीएलजी ट्रंप्स’ पोस्ट किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले भी फिल्म प्रेमी भारतीयों से तार जोड़ने की इस तरह की कोशिशें की हैं। अपनी पहली भारत यात्रा से पूर्व उन्होंने एक वीडियो साझा किया था जिसमें उनके चेहरे पर भारत की लोकप्रिय फिल्म बाहुबली के शीर्ष किरदार की तस्वीर लगा दी गयी थी।

उन्होंने 81 सेकेंड की क्लिप के साथ शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘भारत में अपने काबिल दोस्तों के साथ मुलाकात को लेकर बहुत उम्मीदें लगाए हुए हूं।’’ इससे पहले ट्रंप ने आयुष्मान खुराना की नयी फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ की भी तारीफ की थी।

फिल्म के पर्दे पर समलैंगिक प्रेम को दर्शाने वाली इस फिल्म की तारीफ करते हुए ट्रंप ने पिछले हफ्ते कहा था, ‘‘ग्रेट’’। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी 2015 में भारत यात्रा के दौरान ‘डीडीएलजे’ का जिक्र किया था और उन्होंने शाहरुख खान का एक प्रसिद्ध संवाद ‘सेनोरिटा, बड़े बड़े देशों में....’ भी बोला था। 

स्वामी विवेकानंद - स्वामी विवेकामानन्नसचिन तेंदुलकर - सुच्चिन तेंदुलकॉरविराट कोहली - विराट कोलीचायवाला - चीवालाशोले - शोजे

सचिन के नाम के उच्चारण में ट्रंप की गलती पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भी चुटकी ली। उसने एक वीडियो साझा किया जिसमें गूगल का सर्च इंजन दिखाया गया है। इसमें सचिन तेंदुलकर के नाम को संशोधित कर सुचिन लिखा जाता है और फिर इस नाम को सेव किया है। वहीं, ट्रंप का भारत दौरा ट्वीटर पर भी टॉप ट्रेंड में रहा।

 

टॅग्स :दिल्लीडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीसचिन तेंदुलकरविराट कोहलीअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप