लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट ने गहलोत सरकार को दी चेतावनी, कहा- 'इस महीने के अंत तक हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो...'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 15, 2023 15:42 IST

सचिन पायलट ने अपनी यात्रा के आखिरी दिन कहा कि हमारा संघर्ष किसी नेता के खिलाफ नहीं है। ये भ्रष्टाचार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं का जीवन अंधकार में चला जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसचिन पायलट की जन संघर्ष यात्रा का समापन हुआसचिन पायलट ने सरकार को दिया अल्टीमोटमकहा- इस महीने के अंत तक हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो होगा बड़ा आंदोलन

जयपुर: सोमवार (15 मई) को कांग्रेस नेता सचिन पायलट की  राजस्थान में निकाली गई जन संघर्ष यात्रा का आखिरी दिन था। जयपुर में अपनी 'जन संघर्ष यात्रा' के समापन से पहले राजस्थानकांग्रेस विधायक सचिन पायलट ने कहा कि अगर इस महीने के अंत तक हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो मैं पूरे प्रदेश में जनता के साथ 'आंदोलन' करूंगा। हम जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे।

पायलट ने यात्रा भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर निकाली थी। इस पूरी यात्रा को पायलट और गहलोत के बीच जारी सियासी टकराव के अगले चरण के रूप में देखा गया। 

सचिन पायलट ने अपनी यात्रा के आखिरी दिन कहा, "हमारा संघर्ष किसी नेता के खिलाफ नहीं है। ये भ्रष्टाचार के खिलाफ है। राजस्थान में हमारी सरकार हटी थी तब कांग्रेस की बहुत कम सीट थी। तब मुझे कहा गया कि आपको कांग्रेस का अध्यक्ष बनना है। हमने पांच साल एकजुट होकर काम किया। वसुंधरा राजे के शासन में जो भ्रष्टाचार हुआ उस पर हमने आरोप लगाया। जब हमारी सरकर बनी तो जो हमने कहा था वो हमने किया लेकिन जो आरोप हमने लगाया था उसको आज साढ़े चार साल हो गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।"

पायलट ने कहा, "मैं एक वादा करना चाहता हूं कि मैं लंबे समय से राजनीति कर रहा हूं। यात्रा में बहुत साथी साथ चले और मैं कहना चाहता हूं कि आखिरी सांस तक प्रदेश की जनता की सेवा करता रहूंगा। राजनीति सिर्फ पद के लिए नहीं होती, जो भी कुर्बानी देनी पड़े तो दूंगा। हमारी मांग है कि जो पेपर लीक पीड़ित हैं उन्हें मुआवजा मिले। आरपीएस को भंग किया जाये। नये सिरे से चयन प्रक्रिया तय हो। वसुंधरा सरकार के खिलाफ लगे आरोपों की जांच हो।" 

उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं का जीवन अंधकार में चला जा रहा है। 20 से 25 लाख बच्चे हर साल गांव से शहर आते हैं, कोचिंग करते हैं। उनके मां बाप पेट काटकर फीस देते हैं। उनके पेपर कैंसिल हो जाते हैं, पेपर लीक हो जाते हैं, उम्र निकल जाती है। युवाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं तो देश भी सुरक्षित नहीं। राजस्थान की जनता समझदार है वो सब सही गलत समझती है।

बता दें कि राजस्थान में इसी साल चुनाव होने हैं और मुख्यमंत्री पद को लेकर अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच खींचतान जारी है।

टॅग्स :सचिन पायलटअशोक गहलोतराजस्थानकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर