लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट ने कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से विपक्षी दलों का आत्मविश्वास बढ़ा है"

By अनुभा जैन | Updated: July 27, 2023 14:41 IST

Open in App
ठळक मुद्देसचिन पायलट ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस को मिली जीत से विपक्षी दलों का आत्मविश्वास बढ़ा हैपायलट ने कहा कि डबल इंजन सरकार पहले हिमाचल और उसके बाद कर्नाटक में फेल हो गईसीएम सिद्धारमैया ने कहा कि केंद्रीय नीतियों के कारण आज देश आर्थिक दिवालियापन का शिकार है

बेंगलुरु:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली कांग्रेस की जीत से विपक्षी दलों का आत्मविश्वास बढ़ा है। सचिन पायलट ने यह बात बेंगलुरु में तीन दिवसीय भारतीय युवा कांग्रेस सम्मेलन “बेहतर भारत की बुनियाद“ के उद्घाटन दिवस पर कही।

सचिन पायलट ने केंद्र की मोदी सरकार पर जबरदस्त हमला करते हुए आगे कहा कि डबल इंजन सरकार पहले हिमाचल प्रदेश और अब कर्नाटक में विफल रही। अब एकजुट होकर इस जीत का जश्न मनाने का समय आ गया है।

वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए केंद्र सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पिछले 9 वर्षों में दिवालिया हो गई है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से 2014 तक देश की कुल आय 53.11 लाख करोड़ रुपये थी। उन्होंने बताया कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में कुल कर्ज को 110 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया है।

सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के दौरान कच्चे तेल की कीमत 125 डॉलर प्रति बैरल थी। हालांकि, पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए। हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। 2015-16 में यह 46 डॉलर था। हाल ही में यह 76 डॉलर था। मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं किए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि महंगाई का कारण मोदी सरकार है, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद के दाम बढ़ने से रोजाना कीमतें बढ़ना स्वाभाविक है। महंगाई ने जनता का जीना असंभव कर दिया है। किसानों की उपज का वैज्ञानिक मूल्य निर्धारण, न्यूनतम समर्थन मूल्य भी ठीक से नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान संकट में हैं। आज के युवा सम्मेलन में केंद्र सरकार की कुप्रबंधन, महंगाई, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ने के लिए संकल्पित हों।

सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मोदी सरकार ने देश की आर्थिक व्यवस्था ही नहीं बल्कि सामाजिक व्यवस्था को भी बर्बाद कर दिया है। दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़े लोग और आदिवासी शांति खो चुके हैं और चिंता में जी रहे हैं। सामाजिक न्याय एवं समानता की व्यवस्था नष्ट हो गयी है। सांप्रदायिक झगड़े बढ़ गए हैं।

टॅग्स :सचिन पायलटसिद्धारमैयाDK Shivakumarकर्नाटककांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह