लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिले सचिन पायलट, कहा- उम्मीद है केंद्र और राज्य सरकार करेगी पुख्ता कार्रवाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 6, 2022 13:38 IST

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि जो घटना घटी वो बहुत चौंकाने वाली और निंदनीय है। इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि केंद्र और राज्य सरकार पुख्ता कार्रवाई करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमानसा जिले में रविवार (29 मई) को अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी।पंजाब सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद यह घटना हुई।मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से हटा दी थी या कम कर दी थी।

मानसा: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोमवार को सिद्धू मूसेवाला के परिजनों से मुलाकात की। मूसेवाला के परिवार से मिलने के बाद पायलट ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, "पंजाब में नरसंहार का जो भयानक क्रम चल रहा है, इसको रोकना पड़ेगा। पंजाब और पंजाबियों पर इस देश को हमेशा फक्र रहा है। पंजाब के लोगों ने बहुत लंबे समय तक आतंक के साए में जीवन काटा है। हम नहीं चाहते कि किसी भी कीमत पर वो परिस्थिति यहां दोबारा पैदा हो।"

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा, "जो घटना घटी वो बहुत चौंकाने वाली और निंदनीय है। इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि केंद्र और राज्य सरकार पुख्ता कार्रवाई करेगी।" बता दें कि पंजाब के मानसा जिले में रविवार (29 मई) को अज्ञात हमलावरों ने मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा में कटौती किए जाने के बाद यह घटना हुई। इस हमले में मूसेवाला के एक चचेरे भाई और एक मित्र भी घायल हो गए, जो मूसेवाला के साथ जीप में यात्रा कर रहे थे। मूसेवाला उन 424 लोगों में शामिल थे, जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस ने अस्थायी रूप से हटा दी थी या कम कर दी थी। पंजाब पुलिस के मुताबिक, मूसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ था। गिरोह के सदस्य और कनाडा में रह रहे गोल्डी बराड़ ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

टॅग्स :सचिन पायलटसिद्धू मूसेवालाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए