लाइव न्यूज़ :

सचिन पायलट बाहरी नहीं भारी है: इंद्रराज मीणा

By भाषा | Updated: June 24, 2021 01:40 IST

Open in App

जयपुर, 23 जून राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को बाहरी व्यक्ति कहने वाले एक निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनके समर्थक विधायक इंद्रराज मीणा ने बुधवार को कहा कि पायलट बाहरी नहीं बल्कि एक ‘‘भारी नेता’’ हैं।

मीणा के बयान पर विपक्षी भाजपा ने भी अशोक गहलोत गुट पर हमला करते हुए कहा कि यदि पालयट बाहरी है तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह क्या हैं जिनका जन्म भारत में नहीं हुआ है।

निर्दलीय विधायक और पायलट समर्थक इंद्रराज मीणा ने कहा ‘‘सचिन पायलट बाहरी नहीं भारी है। राजस्थान और देश की जनता उन्हें प्यार करती है। जनता में बहुत भारी नेता हैं, इसलिए यह प्रकृति का नियम है कि ताकतवर के खिलाफ कमजोरों का समूह बनता है।’’

रामकेश मीणा ने मंगलवार को पायलट को बाहरी नेता बताया था। वहीं दूसरी ओर विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड ने गहलोत गुट पर हमला करते हुए कहा कि यदि सचिन पायलट बाहरी हैं तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह क्या हैं जिनका जन्म भारत में नहीं हुआ। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी के सबसे प्रभावशाली नेता और राजस्थान से राज्यसभा सांसद के सी वेणुगोपाल केरल से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए