लाइव न्यूज़ :

सबरीमाला: महोत्सव के लिए 10 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती, 307 महिलाएं शामिल

By भाषा | Updated: November 12, 2019 20:00 IST

विज्ञप्ति में कहा गया कि कुल 8402 सिविल पुलिस कर्मी भी मंदिर परिसर के आसपास ड्यूटी पर रहेंगे जिसमें 307 महिलाएं शामिल होंगी।

Open in App
ठळक मुद्देसबरीमला में 17 नवम्बर से शुरू होने वाले दो महीने के तीर्थयात्रा मौसम के दौरान सुरक्षा के लिए भगवान अयप्पा मंदिर के आसपास 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को चरणों में तैनात किया जाएगा। पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मंडला मक्करविल्लाक्कू महोत्सव के दौरान 10017 पुलिसकर्मियों को मंदिर परिसर के आसपास पांच चरणों में तैनात किया जाएगा।

सबरीमला में 17 नवम्बर से शुरू होने वाले दो महीने के तीर्थयात्रा मौसम के दौरान सुरक्षा के लिए भगवान अयप्पा मंदिर के आसपास 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को चरणों में तैनात किया जाएगा।

पुलिस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि मंडला मक्करविल्लाक्कू महोत्सव के दौरान 10017 पुलिसकर्मियों को मंदिर परिसर के आसपास पांच चरणों में तैनात किया जाएगा।

डीजीपी लोकनाथ बेहरा ने कहा कि इस वर्ष तीर्थयात्रा मौसम के दौरान सबरीमला मंदिर और इसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी।

विज्ञप्ति में कहा गया कि 24 पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, 112 उप पुलिस अधीक्षक, 264 निरीक्षक और 1185 उप निरीक्षकों को टीम में तैनात किया जाएगा।

विज्ञप्ति में कहा गया कि कुल 8402 सिविल पुलिस कर्मी भी मंदिर परिसर के आसपास ड्यूटी पर रहेंगे जिसमें 307 महिलाएं शामिल होंगी।

15 से 30 नवम्बर तक पहले चरण में शनिधाम, पम्बा, निलाकल, एरुमेली और पथानामिट्ठा में 2551 पुलिस कर्मी तैनात किये जाएंगे।

मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने गत सप्ताह विभिन्न विभागों और त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड द्वारा तैयारियों का जायजा लिया था।

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए