लाइव न्यूज़ :

77वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से की मुलाकात, भारत की सराहना करते हुए बोले- युक्रेन युद्ध के बीच...

By अंजली चौहान | Updated: January 30, 2023 16:20 IST

गौरतलब है कि भारत दौरे पर आए साबा कोरोसी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की है। इस दौरान उनकी विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वर्ता होगी, जिसमें कई विषयों पर बातचीत संपन्न की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे 77वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी भारत दौरे पर पहुंचे। साबा कोरोसी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से की मुलाकातयुक्रेन युद्ध के भारत की शांति पहल को साबा कोरोसी ने सराहा।

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा के 77वें सत्र के लिए साबा कोरोसी भारत पहुंच चुके हैं। तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे साबा कोरोसी ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन युद्ध के बीच शांति के लिए भारत के आह्वान की हम सराहना करते हैं। हम यूक्रेन युद्ध की पहली वर्षगाठ के करीब पहुंच रहे हैं। इस युद्ध के कारण लाखों लोगों का विस्थापन हुआ है, इस युद्ध ने दुनियाभर में खाद्य संकट और ऊर्जा संकट को जन्म दिया है। 

गौरतलब है कि भारत दौरे पर आए साबा कोरोसी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की है। इस दौरान उनकी विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वर्ता होगी, जिसमें कई विषयों पर बातचीत संपन्न की जाएगी। साल 2022 में अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद से ये किसी देश में उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। साबा कोरोसी 29 जनवरी से 31 जनवरी तक भारत दौरे पर हैं। 

सोमवार को साबा कोरोसी ने भारतीय परिषद (ICWA) में सार्वजनिक भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए युक्रेन में चल रहे युद्ध का जिक्र भी किया। इसके अलावा बहुपक्षीय मुद्दों पर उन्होंने अपनी बात रखी है। 

बेंगलुरु में करेंगे यात्रा 

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी 31 जनवरी को बेंगलुरु की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह भारतीय विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, साबा कोरोसी के बेंगलुरु और उसके पास के विकास परियोजनाओं का दौरा करने की उम्मीद है। इसके साथ ही बेंगलुरु यात्रा के दौरान कर्नाटक के राज्यपाल उनके सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। 

टॅग्स :UN General AssemblyभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?