लाइव न्यूज़ :

टीएमसी नेता सायनी घोष को जमानत, आखिर जानें क्या है मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 22, 2021 19:35 IST

तृणमूल कांग्रेस की नेता सायनी घोष को पश्चिम त्रिपुरा जिले में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सोमवार को जमानत दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देसायनी घोष को आपराधिक धमकी और हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।मुख्यमंत्री की सभा के दौरान कथित तौर पर पथराव किया था। 25 नवंबर को होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

अगरतलाः पश्चिम बंगाल तृणमूल युवा कांग्रेस अध्यक्ष सायनी घोष को सोमवार को जमानत दे दी गई। उसे रविवार को त्रिपुरा के अगरतला से हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसने शनिवार की रात "खेला होबे" ​​चिल्लाकर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की एक बैठक को कथित रूप से बाधित कर दिया था।

पश्चिम त्रिपुरा में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने जमानत दी थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि भाजपा के एक कार्यकर्ता ने शिकायत दर्ज कराई कि शनिवार की रात जब मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब सड़क किनारे सभा को संबोधित कर रहे थे तो घोष ने 'खेला होबे' के नारे लगाए। "खेला होबे" ​​इस साल मार्च-अप्रैल में हुए पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दौरान टीएमसी द्वारा इस्तेमाल किया गया एक नारा है।

तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने आरोप लगाया कि पूर्वी अगरतला महिला पुलिस थाने के बाहर भाजपा समर्थकों ने उनके कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट की। इस बीच, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को अगरतला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। अदालत ने उन्हें 20,000 रुपये का जमानत बांड भरने के लिए भी कहा।

उन्होंने दावा किया कि त्रिपुरा में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा, "अगर मतदाता स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं, जिसकी मौजूदा स्थिति को देखते हुए काफी कम संभावना है, तो भाजपा अपना खाता (अगले विधानसभा चुनावों में) खोलने में विफल हो जाएगी।"

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) महासचिव अभिषेक बनर्जी नगर निकाय चुनावों के लिए प्रचार करने के मकसद से पहुंचे। इससे पहले, बनर्जी के आगमन से ठीक पहले अगरतला हवाई अड्डे पर एक संदिग्ध थैला मिला। बाद में उसे वहां से हटा दिया गया। बनर्जी बनर्जी ने तृणमूल समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं पर यहां रविवार को एक पुलिस थाने में ‘‘हमला किए जाने’’ की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बुरी तरह चरमरा गई है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के गुंडों ने जिस प्रकार पुलिस थाने में हमारे समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं पर हमला किया, उससे यही साबित होता है कि राज्य में जंगल राज है। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा तुच्छ राजनीतिक हितों के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है, लेकिन यह लंबे समय तक जारी नहीं रहेगा। हम उनका मुकाबला करेंगे... बिप्लब देब के नेतृत्व वाली सरकार तृणमूल कांग्रेस को चुप नहीं करा पाएगी।’’ त्रिपुरा पुलिस ने घोष को लोगों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने और हत्या के प्रयास के आरोपों में रविवार को गिरफ्तार किया था।

टॅग्स :त्रिपुराटीएमसीBJPकोलकाताममता बनर्जीबिप्लब कुमार देब
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप