लाइव न्यूज़ :

दो दिन में DMK के 2 विधायकों का निधन, पूर्व मंत्री केपीपी सामी के बाद कथावारायण नहीं रहे

By भाषा | Updated: February 28, 2020 13:14 IST

पार्टी सूत्रों ने बताया कि वेल्लोर जिले की गुडियातम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक ने यहां एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका उपचार चल रहा था। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने कथावारायण के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकथावारायण के निधन से एक दिन पहले पार्टी विधायक एवं पूर्व मंत्री केपीपी सामी का यहां बृहस्पतिवार को निधन हो गया था।स्टालिन ने एक बयान में कहा, ‘‘सामी और कथावारायण को खोना मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति है।’’

द्रमुक विधायक एस कथावारायण का शुक्रवार को यहां निधन हो गया है। वह 58 साल के थे। पिछले दो दिनों में पार्टी के दो विधायकों का निधन हो गया है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि वेल्लोर जिले की गुडियातम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक ने यहां एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उनका उपचार चल रहा था। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन ने कथावारायण के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

कथावारायण के निधन से एक दिन पहले पार्टी विधायक एवं पूर्व मंत्री केपीपी सामी का यहां बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। स्टालिन ने एक बयान में कहा, ‘‘सामी और कथावारायण को खोना मेरे लिए बहुत बड़ी क्षति है।’’ विधायकों के निधन के कारण 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में द्रमुक के विधायकों की संख्या कम होकर 98 रह गई है।

कथावारायण को लोकसभा चुनाव के साथ 22 निर्वाचन क्षेत्रों में हुए उपचुनाव में पिछले साल विधानसभा में चुना गया था। स्टालिन ने कथावारायण द्वारा निभाई गई विभिन्न जिम्मेदारियों का जिक्र किया। उन्होंने मृतक के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा, ‘‘कथावारायण को उपचुनाव में सभी का समर्थन मिला।’’ पुरोहित ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मैं शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं और ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

टॅग्स :डीएमकेतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

भारतमहिलाओं के लिए 2,000 रुपये, पेंशन में बढ़ोतरी, मुफ्त बिजली..., DMK का तमिलनाडु चुनाव घोषणा-पत्र हुआ जारी

भारतTamil Nadu Election 2026: 2 सीटों पर तमिलनाडु में चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, युवाओं को 4,000 रुपये देने का वादा

भारतTamil Nadu Elections: डीएमके 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, सहयोगियों के लिए छोड़ी 70 सीटें, स्टालिन कोलाथुर से लड़ेंगे चुनाव

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप